फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused arrested for absconding with a truck full of plywood, Yamunanagar

प्लाईवुड से भरा ट्रक लेकर चंपत होने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for absconding with a truck full of plywood, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने नटराज प्लाइवुड से भरा ट्रक लेकर चंपत होने वाले आरोपी राजस्थान निवासी संजय बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि आरोपी ट्रांसपोर्टर है। उसी के कहने पर फैक्टरी में माल लोड करने के लिए गाड़ी भेजी गई थी।
गांव उन्हेंडी निवासी रवि ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह नटराज प्लाइवुड में करीब 3 साल से बतौर मैनेजर काम कर रहा है। फैक्टरी का माल बेचना खरीदारी वही करता है। दो जुलाई को 25 टन प्लाइवुड और ब्लैकबोर्ड पटेल ट्रैडिंग कंपनी जहागीराबाद गुजरात भेजना था। गाड़ी के लिए कृष्णा ट्रांसपोर्ट के मालिक तरसेम पाल से बात की। उन्होंने एक गाड़ी भेज दी। 25 टन माल करीब 5 लाख रुपये का लोड कर भेज दिया था। राजस्थान निवासी चालक मदनलाल माल लेकर गया था। वह आगे माल लेकर नहीं गया। उन्होंने चालक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद आया।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी के मालिक नागौर निवासी सुखराम से बात की। लेकिन उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । इसके बाद वह ट्रक मालिक के घर पर पहुंचा। लेकिन वहां पर मालिक सुखराम के बारे में कुछ नहीं बताया। ट्रक चालक के बारे में भी कुछ नहीं पता चला। इस शिकायत पर पुलिस ने 11 जुलाई को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि गाड़ी कहां पर है । माल गायब करने में उसका भी हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed