{"_id":"6aab08d15fbb42af390d61ee","slug":"1200-bags-of-urea-being-transported-from-punjab-for-industrial-units-seized-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163023-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंजाब से औद्योगिक इकाइयों के लिए भेजा जा रहा 1200 बैग यूरिया पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंजाब से औद्योगिक इकाइयों के लिए भेजा जा रहा 1200 बैग यूरिया पकड़ा
Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग द्वारा पकड़ा गया यूरिये से भरा ट्रक। विभाग
यमुनानगर। कृषि ग्रेड यूरिया की तस्करी और अवैध डायवर्जन के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने रादौर के त्रिवेणी चौक पर पंजाब से लाया जा रहा 1200 बैग यूरिया बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यूरिया को पंजाब से लाकर औद्योगिक इकाइयों में भेजे जाने की योजना थी। जांच के दौरान ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक में लदे यूरिया से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। कृषि विभाग ने ट्रक और यूरिया को रादौर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि कृषि उपयोग के लिए मिलने वाले यूरिया को दूसरे इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर गुण नियंत्रण निरीक्षक बालमुकंद और उपमंडल कृषि अधिकारी जगाधरी अजय कुमार की टीम ने 16 सितंबर की सुबह रादौर के त्रिवेणी चौक पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें एचयूआरएल द्वारा निर्मित 45-45 किलोग्राम के 1200 बैग यूरिया मिले। इस तरह ट्रक में करीब 540 क्विंटल यूरिया लदा था। टीम ने चालक से यूरिया की खरीद, परिवहन और गंतव्य से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी दौरान चालक मौके से भाग गया। कृषि विभाग उप निदेशक डॉ आदित्य डबास ने बताया कि टीम ने जब्त यूरिया के नियमानुसार छह नमूने लिए। ट्रक और यूरिया को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए रादौर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी वाले उर्वरक का दुरुपयोग रोकने और किसानों तक इसकी उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृषि उपयोग के यूरिया के डायवर्जन की आशंका:
कृषि विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में यूरिया पंजाब से लाकर औद्योगिक इकाइयों में भेजे जाने की बात सामने आई है। कृषि ग्रेड यूरिया किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाता है। हरियाणा में इसकी बिक्री किसानों को एमएफएमबी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत व्यवस्था के तहत की जाती है। ऐसे में कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध यूरिया को अन्य इस्तेमाल के लिए भेजना जांच का विषय है। पुलिस अब ट्रक चालक और यूरिया की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।