फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Testing the technical abilities of students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की तकनीकी योग्यता जांची

Wed, 26 Nov 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Testing the technical abilities of students
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नाेलॉजी में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल मीडिया एवं मार्केटिंग कंपनी ने हिस्सा लिया। बीसीए तथा एमसीए कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कॅरिअर अवसर प्रदान किए। एडेयर्ड डिजिटल मीडिया डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्लेसमेंट टीम ने संस्थान में आकर विद्यार्थियों की तकनीकी योग्यता, रचनात्मक सोच, विश्लेषण क्षमता, संचार कौशल और उद्योग संबंधित ज्ञान का गहन मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न हुई, जिनमें छात्रों की पेशेवर दक्षता, डिजिटल स्किल्स, क्रिएटिव अप्रोच और समसामयिक डिजिटल ट्रेंड्स की समझ की परख शामिल रही। ड्राइव के परिणामस्वरूप कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिन्हें उनकी क्षमताओं और कौशल के आधार पर उपयुक्त पदनाम प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों में कोमल, देवांशी, अवनीत कौर, कशिश, रवि और आव्या भारद्वाज को डिजिटल मार्केटिंग पद के लिए चुना गया, जबकि निकिता को ग्राफिक डिजाइनर के रूप में अवसर मिला।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, ऐश्वर्या और यशिका का चयन यूआई/यूएक्स डिजाइनर पद के लिए किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्लेसमेंट टीम को हार्दिक बधाई दी। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी अन्नु कांबोज ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed