फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tender done in the wards of Si Zone, there is no regular door to door garbage collection

सि जोन के वार्डों में किया टेंडर, वहां भी नियमित डोर टू डोर कचरा उठान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Tender done in the wards of Si Zone, there is no regular door to door garbage collection
कचरा गाड़ी में कचरा डालती महिलाएं। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से जोन-1 के वार्ड-1 से 11 में ठेके पर कचरा उठान और निस्तारण का काम शुरू किए दो हफ्ते हो चुके हैं पर इनमें से कई वार्डों के पार्षदों का आरोप है कि अब भी नियमित कचरा उठान नहीं हो रहा है। उनकी मानें तो जोन के वार्डों में कचरा उठान की गाड़ियां रोज नहीं पहुंच रही हैं, बल्कि कई-कई दिन बाद कचरा लेने पहुंच रही हैं, जबकि पार्षद सदन में रोज डोर टू डोर कचरा उठान की मांग कर चुके हैं। मामले में कई विपक्षी पार्षद अब निगम आयुक्त से शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
डोर टू डोर कचरे के उठान से निस्तारण तक के काम के लिए नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र के 11-11 वार्ड के दो जोन बनाए गए हैं। इसकी टेंडर प्रक्रिया में जोन-1 से श्री श्याम एसोसिएट और जोन-2 से आईएनडी सॉल्यूशन गुरुग्राम ने क्वालीफाई किया। दोनों के टेंडर में दिए रेट पर मंजूरी पर इन्हें वर्क ऑर्डर कर दिया गया था। गत वर्ष भी दो जोन थे पर दोनों जोन में एक ही एजेंसी को कचरे के उठान से निस्तारण तक के काम की 1890 रुपये प्रति टन के हिसाब से अदायगी हुई। इस बार दोनों जोन में यह काम अलग-अलग दो एजेंसियों के पास हैं। साथ ही अबकी बार काम के एवज में एजेंसियों को 2594 रुपये प्रति टन के हिसाब से अदायगी किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

सर्विस नियमित होने तक न लगे यूजर चार्ज-
वार्ड-3 से पार्षद प्रतिनिधि अमरजीत सिंह कोहली, वार्ड-4 से पार्षद देवेंद्र सिंह, वार्ड-5 से पार्षद विनय कांबोज, वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों में लोगों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर यूजर चार्ज वसूले जा रहे हैं। जबकि न तो पिछले वित्त वर्ष और न ही चालू वित्त वर्ष में कचरा उठान सर्विस नियमित हो पाई है। जब तक यह सर्विस नियमित नहीं हो जाती, तब तक यूजर चार्ज पर रोक लगाई जाए। साथ ही गत वित्तवर्ष के बिलों में लगे यूजर चार्ज हटाए जाएं और जो लोग यूजर चार्ज भर चुके हैं, उन्हें वसूली गई राशि वापस की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
मामले में संबंधित अधिकारी से बात करेंगे। अगर काम में किसी तरह की कमी पाई जाती है तो उसे दुरुस्त करने के निर्देश देंगे।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed