{"_id":"686c1553a76bedca3d0f9864","slug":"swimming-team-selected-for-state-level-sports-maha-kumbh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140403-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तैराकी टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तैराकी टीम चयनित
Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अंबाला में होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिला तैराकी टीम का चयन हो गया है। महाकुंभ के लिए तैराकी की विभिन्न श्रेणी की प्रतियोगिता में जिले के 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष व महिला दोनों वर्गों में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया।
यह ट्रायल हरियाणा तैराकी संघ की ओर से संत निश्चल सिंह स्वीमिंग पूल में करवाया गया था। ट्रॉयल तैराकी संघ के जिला महासचिव अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुए। ट्रायल प्रतियोगिता में करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से कुल 30 का चयन किया गया है। चयनित तैराक अंबाला में होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
तैराकी प्रतियोगिता 15 से 17 जुलाई को करवाई जाएगी। संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। तैराक सुबह शाम प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
संघ के महासचिव शर्मा बताया कि पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल श्रेणी की 50 मीटर में युवराज शर्मा, 100 मीटर में नितांश, 200 मीटर में अयान मेहता, 400 मीटर येजश, 800 मीटर ओमांश, 1500 मीटर में केशव का चयन किया गया है। बैकस्ट्रोक की 50 मीटर में विधान व परमवीर, 100 मीटर में सुपर्व व जयंत, 200 मीटर में सक्षम व अर्व त्यागी का चयन किया गया है। बटरफ्लाई श्रेणी की 50 में तनिश, 100 मीटर में हरिअक्ष और 200 मीटर आईएडी मेडल्सी में नवजीत व 1500 मीटर में केशव चुने गए। इसी तरह 4 गुणा 100 रिले फ्री स्टाइल में नितांश, अयान मेहता, ओमांश व जयंत चुने गए। जबकि 4 गुणा 50 मिक्स रिले में हितांशी, देवांशी, तनिश व हरिअक्ष का चयन किया गया है।
लड़कियों की फ्री स्टाइल श्रेणी की 50 मीटर में मन्नत कौर, 100 मीटर में मीरा, 200 मीटर में वंशिका, 400 मीटर कल्पिता, 800 मीटर में सिफत का चयन किया गया है। बैकस्ट्रोक की 50 मीटर में गनिशा व हितांशी, 100 मीटर में रिद्धम व हितांशी, 200 मीटर में निहारिका चुने गए। बटरफ्लाई श्रेणी की 50 में प्राची, 100 मीटर में दिमाही और 200 मीटर देवांशी चयनित हुईं। 400 मीटर रिले में मीरा, देवांशी, मन्नत कौर और कल्पिता का चयन किया गया है।