फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sumit Kumar gave the best speech

Yamuna Nagar News: सुमित कुमार ने दिया सबसे अच्छा भाषण

Fri, 17 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sumit Kumar gave the best speech
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सुमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान शर्मा को द्वितीय और मुस्कान सिंगला को तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता में दस चयनित प्रतिभागियों ने पहले तीन स्थानों के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लगभग 40 छात्र -छात्रों ने श्रोताओं के रूप में भाग लेकर प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दलबीर सिंह, डॉ. अमनदीप बत्रा और डॉ. पूजा रानी शामिल रहे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरक उदाहरण साझा करते हुए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यदि कोई छात्र स्वामी विवेकानंद की जीवनी से केवल एक अच्छा गुण भी अपनाए, तो वह अपने जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेगा। डॉ. दीपमाला, डॉ. सिमरदीप, अभिलव कुमार, राजिंदर कुमार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया, बल्कि श्रोताओं को भी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed