{"_id":"6aff594dd0024fc0740cc58f","slug":"affordable-medicines-will-be-available-at-the-amrit-pharmacy-in-the-district-hospital-starting-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166355-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी पर आज से मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी पर आज से मिलेंगी सस्ती दवाएं
Fri, 20 Nov 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में खुला अमृत फार्मेसी स्टोर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी स्टोर बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कपालमोचन मेले से स्टोर का शुक्रवार को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके शुरू होने से मरीजों को बाजार के मुकाबले 50 से 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाइयां और चिकित्सा उपकरण मिल सकेंगे। अमृत फार्मेसी शुरू होने से सबसे अधिक राहत कैंसर, ट्यूमर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिलने की उम्मीद है।
इन बीमारियों के उपचार में लंबे समय तक महंगी दवाइयों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम होगा। नियमित रूप से दवाइयां लेने वाले मरीजों को भी हर महीने होने वाले खर्च में बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
इस स्टोर का लाभ केवल जिला नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने वाले मरीजों तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के किसी भी हिस्से से लोग यहां आकर दवाइयां खरीद सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ-साथ लंबे समय से इलाज करवा रहे मरीजों को भी राहत मिलेगी।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अमृत फार्मेसी का स्टोर तैयार हो चुका है। 20 नवंबर को कपालमोचन मेले से स्टोर का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। स्टोर शुरू होने से लोगों को बाजार के मुकाबले कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी।
बॉक्स
पांच हजार से अधिक तरह के उत्पाद मिलेंगे
स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार अमृत फार्मेसी में पांच हजार से अधिक प्रकार के चिकित्सा उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें जीवनरक्षक दवाओं के अलावा विभिन्न बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, चिकित्सा उपकरण और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री शामिल होगी। इससे मरीजों को आवश्यक दवाइयों और उपकरणों के लिए अलग-अलग मेडिकल स्टोर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।