फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sucide-ymn

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 05 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 05 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
राजाराम गली निवासी विजय कुमार (20) का शव मंगलवार को घर में फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था जिसे देखकर मामला संदेह के घेरे में आ रहा है। शहर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ज्ञानचंद ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां वीना देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह दवा लेने के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो विजय के कमरे का बाहर से कुंडा लगा देखा। जब वह दरवाजा खोलकर अंदर गई तो बेटे को फंदे पर झूलता देखा। वीना ने शोर मचाया तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। साथ ही घटना की सूचना विजय के पिता नानकचंद तथा अन्य को दी गई।
विज्ञापन


बीकॉम करने के बाद हाल ही में निजी मॉल में लगा था नौकरी पर
मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय कुमार ने इस साल ही शहर के एक कॉलेज से बीकॉम पास की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही उसने शहर के एक मॉल में नौकरी शुरू की थी। मंगलवार को उसकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह काम नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ-पांव बंधे हुए थे
बताया जा रहा है कि जिस समय विजय को फंदे से नीचे उतारा गया, उस समय उसके हाथ पांव बंधे हुए थे लेकिन पुलिस इस बात से साफ इंकार कर रही है। जांच अधिकारी ज्ञानचंद का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को उतार लिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।





परमेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed