फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students will now be able to complete their 12th grade along with a Polytechnic Diploma

Yamuna Nagar News: अब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के साथ 12वीं कर सकेंगे विद्यार्थी

Sat, 30 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students will now be able to complete their 12th grade along with a Polytechnic Diploma
राजकीय पॉलिटे​क्निक में आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कम समय में रोजगारपरक कोर्स विद्यार्थियों की प्राथमिकता है। यही कारण है कि पॉलिटेक्निक के प्रति विद्यार्थियों की अधिक दिलचस्पी है। चूंकि तीन वर्ष का कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को डिप्लोमा के साथ 12वीं कक्षा का नॉन मेडिकल स्ट्रीम का प्रमाणपत्र भी मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को हिंदी की अतिरिक्त परीक्षा नहीं देनी होगी। हथिनीकुंड बैराज स्थित चौधरी रणबीर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक में हर दिन आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। पॉलिटेक्निक कोर्स के साथ 12वीं का प्रमाणपत्र मिलने से विद्यार्थियों को दोहरा लाभ मिलेगा। पहले 12वीं का प्रमाणपत्र लेने के लिए विद्यार्थियों को हिंदी की अतिरिक्त परीक्षा देनी होती थी। यह शर्त हटने के बाद विद्यार्थियों डिप्लोमा के साथ 12वीं का भी प्रमाणपत्र दिया जाता है।
नॉन मेडिकल स्ट्रीम से 12वीं के समकक्ष प्रमाणपत्र मिलने और रोजगारपरक शिक्षा के विकल्प के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी पॉलिटेक्निक संस्थानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक में आठ कोर्स करवाए जा रहे हैं। हर कोर्स में 60-60 और कुल 480 सीटें हैं। इन सीटों पर करीब 800 से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को 12वीं के समकक्ष प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अलग से 12वीं करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और वे आगे उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पात्र माने जाएंगे। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी अब पारंपरिक 11वीं-12वीं की बजाय पॉलिटेक्निक को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्राचार्या इंजी. सरला ने बताया कि इस बार अंतिम दो दिन में आवेदन की संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए कोर्स से बढ़ा रुझान

राजकीय पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फाॅर्मेसी, शुगर टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंट इंजीनियरिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं। इसमें शुगर टेक्नोलॉजी और एनवायरमेंट इंजीनियरिंग दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। जिले में यह कोर्स केवल राजकीय संस्थान में करवाए जा रहे हैं। दोनों कोर्स की बाजार में अच्छी खासी मांग है। इसके प्रति विद्यार्थियों में ज्यादा रुझान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed