फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students of Karnal top the drama competition by beating 21 districts of the state

Yamuna Nagar News: सूबे के 21 जिलों को पछाड़ नाटक में करनाल के विद्यार्थी अव्वल

Wed, 06 Nov 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Students of Karnal top the drama competition by beating 21 districts of the state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय विद्यार्थी विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हो गया। यह प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में करवाई जा रही है। पहले दिन की प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों से 360 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं बुधवार को भी 360 विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला सेशन जज एवं जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के चेयरमैन आरसी डिमरी मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने की। बता दें कि इस प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में जिला व मंडल स्तर पर चयनित विजेताओं ने भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण एवं व्याख्यान, कानूनी मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, स्किट, काव्य पाठ, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की तैयारी प्रतियोगिता करवाई गई हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए घरेलू हिंसा से महिला सुरक्षा एक्ट, दहेज निषेध, दिव्यांग के अधिकार, निराश्रित महिला एवं बच्चों के अधिकार, नशा प्रवृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता एवं सामान्य जागरुकता, वातावरण, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रैगिंग, वरिष्ठ नागरिक के अधिकार, सड़क सुरक्षा इत्यादि कुल 18 सामाजिक मुद्दों शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार दो साल की प्रतिभागियों की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पिछले साल यह प्रतियोगिता नहीं करवाई गई थी। इस पर मंगलवार को पहले दिन पिछले साल की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में इस साल 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 11000 रुपये, द्वितीय को 8000 रुपये व तृतीय को 7000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि सेशन जज आरसी डिमरी ने कहा कि विधिक साक्षरता के अंतर्गत विभिन प्रतियोगिताओं से हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान, कानूनों के प्रति जागरुकता लाना है। कानूनी साक्षरता का अर्थ विद्यार्थियों को कानून से जुड़े मुद्दों में सशक्त बनाना है। वंचित व गरीब को न्याय सेवाएं हासिल करने में सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी केएस संधावा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पिरथी सैनी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल, कार्यक्रम नोडल अधिकारी संजय कांबोज, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्राचार्य सुमित जिंदल सहित अन्य उपस्थित रहे।


इस प्रकार रहे परिणाम

निबंध लेखन में जीएसएसएस सैंफल रोहतक प्रथम, एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर द्वितीय, जीएसएसएस अहिरवान फतेहाबाद रहा। नारा लेखन में जीएमएसएसएस थानेसर कुरुक्षेत्र प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा हिसार, एसएनएस जीएसएसएस मेहूवाला फतेहाबाद तृतीय रहा। काव्य पाठ में लार्ड महावीर अंबाला प्रथम, जीजीएसएसएस घरौंड़ा करनाल द्वितीय, जीएसएसएस रेवाड़ी तृतीय रहा। ऑन द स्पॉट पेंटिंग जीवीएम हाई स्कूल सोनीपत प्रथम, आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय, जीएमएसएसएस कुरुक्षेत्र तृतीय रहे। स्किट में एएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाजपुर करनाल ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर जीजी एसएसएस भूना फतेहाबाद और शिवानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लौहरी भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।

पीपीपी में वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी प्रथम, भिवानी पब्लिक स्कूल भिवानी द्वितीय और लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। डॉक्यूमेंट्री फिल्मी बनाने में जीजीएसएसएस नरवाना जींद प्रथम, जीएमएसएस मंगौली जटान कुरुक्षेत्र द्वितीय, जीजीएसएसएस खरबाला खेड़ा हिसार तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में लार्ड महावीर स्कूल अंबाला प्रथम, मार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय, आरपीएसआईएस सेक्टर-50 गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में जीएम एसएसएस सरायं फरीदाबाद, फरीदाबाद प्रथम, जीजी एसएसएस थानेसर कुरुक्षेत्र द्वितीय और ओपी जिंदल मॉर्डन स्कूल हिसार तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में जीएसएसएस एपी सांपली रेवाड़ी प्रथम, जीएसएसएस नंदौरी फतेहाबाद द्वितीय और वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed