फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students discussed the problems of the village in the Gram Sabha

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने ग्राम सभा में गांव की समस्याओं पर की चर्चा

Tue, 25 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students discussed the problems of the village in the Gram Sabha
ग्राम सभा का मंचन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल
प्रतापनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में सोमवार को मॉडल ग्राम सभा का मंचन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा की विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच गीता राम व उनके साथ गांव के कुछ गणमान्य व्यक्ति पधारे। बच्चों ने उत्साह के साथ आदर्श ग्राम सभा का मंचन किया। ग्राम सभा में छात्र-छात्राओं ने गांव की प्रमुख समस्याओं पर न केवल चर्चा की बल्कि उनके निदान के सुझाव भी दिए। विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे अपने गांव को मॉडल, साफ, स्वच्छ बनाया जा सकता है। गांव में पानी बचाने के तरीके, पॉलिथीन के नुकसान व लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विपिन कौशिक, रेणु एवं वंदना ने सहयोग किया। मुख्य अतिथि व प्राचार्य अशोक कुमार ने छात्रों व छात्रों की भूमिकाओं की प्रशंसा की।

ग्राम सभा का मंचन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल

ग्राम सभा का मंचन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed