फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   students-buses

बसें रोककर विद्यार्थियों ने लगाया जाम

Thu, 06 Aug 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Thu, 06 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
रूट पर रोडवेज बसों का कोई टाइम टेबल न होने पर भड़के विद्यार्थियों ने मंगलवार सुबह जगाधरी साढौरा मार्ग पर पाबनी के नजदीक बसे रोक कर जाम लगा दिया।  जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची छप्पर थाना पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाकर शांत किया। लगभग अढ़ाई घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन


जाम खोलने के बाद कुछ छात्राएं डीसी से मिलने लघु सचिवालय में पहुंची। डीसी के न मिलने पर उन्होंने एसडीएम को शिकायत देकर रूट पर कॉलेज की छुट्टी और लगने के समय रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने, टाइम टेबल पर बसे चलाने और छात्राओं के लिए अलग से बस चलाने की मांग की। एसडीएम ने रोडवेज जीएम से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पाबनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों विद्यार्थी मंगलवार सुबह पाबनी बस स्टॉप के नजदीक एकत्रित हुए। सुबह करीब सात बजे साढौरा से जगाधरी की तरफ जाने वाली एक रोडवेज की बस आई। विद्यार्थियों ने बस को वहीं पर रुकवा दिया। बस में सवार कुछ विद्यार्थी भी बस में से उतरकर सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आई दूसरी रोडवेज की बस को भी विद्यार्थी ने वहीं पर रुकवा दिया और रोडवेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्ग पर रोडवेज बसे रुकने से मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। विद्यार्थियों की मांग है कि रूट पर कॉलेज की छुट्टी और कॉलेज के लगने वाले समय पर बसें चलाई जाए और उनकी संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा निजी रूट के टाइम टेबल अनुसार रोडवेज बसे चलाई जाए।

जाम लगने की सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाकर शांत किया। लगभग पौने दस बजे विद्यार्थियों ने जाम खोल दिया।
बॉक्स

सौ से अधिक छात्राएं आती हैं रोजाना
जाम खोलने के बाद कुछ छात्राएं लघु सचिवालय पहुंची। डीसी की गैर मौजूदगी में उन्होंने एसडीएम को शिकायत दी। छात्रा हरजीत, कोमल, ऋतु रानी, मोनिका, नेहा, मनदीप कौर, संदीप कौर, मनीषा, अनु, प्रियंका, मोनिका और कविता ने बताया कि साढौरा से जगाधरी वाया पाबनी  रोड पर स्थित विभिन्न गांव से सौ से अधिक छात्राएं शहर के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ती हैं। इस मार्ग पर दो दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। रूट पर बस सर्विस नियमित नहीं होने से उन्हें  सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वैसे तो इस रूट पर रोडवेज की दो बसे लगी हुई है। लेकिन उनका कोई समय नहीं है।

बसों में देरी, बनी शिक्षा में रुकावट
छात्राओं से कहा कि लेक्चर मिस होने के डर से वह सुबह से अपने बस स्टॉप पर आकर खड़ी हो जाती हैं और बस का इंतजार करती हैं। लेकिन कभी बस सात बजे से पहले चली जाती है और कही नौ बजे तक भी नहीं आती। बसों के लेट होने के कारण उनके लेक्चर मिस हो जाते है। वहीं दोपहर को छुट्टी के बाद वह बस स्टैंड पर आकर खड़ी हो जाती है। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद से लेकर शाम के छह बजे तक कोई बस सर्विस नहीं है। शाम को घर जाते समय परिजन देरी से आने के कारण पर डांटते हैं। छात्राओं को कहना है कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। ऐसे में कैसे बेटियां बचेगी और कैसे पढ़ेंगी।

खिड़की पर लटककर करती हैं सफर
छात्रा कविता, नेहा, कोमल और अनु का कहना हैं कि इस रूट पर साढौरा, सरावां, रसूलपुर, पाबनी, हैबतपुर, मैहलावाली, ज्ञानेवाला, मलिकपुर, छोटी पाबनी, चाहड़वाला, ढलौर, टीन का माजरा, आंबवाला, बालछप्पर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की सौ से अधिक लड़कियां शहर में पढ़ने के लिए आती हैं। बस सर्विस कम होने और टाइम टेबल न होने पर सुबह के समय बसों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में छात्राओं को भी जान जोखिम में डालकर खिड़की पर लटककर कॉलेज पढ़ने के लिए आना पड़ रहा है। उन्होंने छात्राओं के लिए अलग से नियमित समय पर बस सर्विस शुरू करने की मांग की।


पाबनी रूट पर दो बसें चलाई हैं, जो पूरा दिन चलती हैं। अगर बसों की समय सारणी सही नहीं है तो जांच कर समय सारणी ठीक करवा दी जाएगी। जहां तक महिला बस की बात है। उसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।
अश्वनी कुमार डोगरा, जीएम, हरियाणा रोडवेज, डिपो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed