फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are not taking interest in ITI's GEO Informatics trade, 18 seats vacant

Yamuna Nagar News: आईटीआई कीजीईओ इंफोर्मेटिक्स ट्रेड में विद्यार्थी नहीं ले रहे रुचि, 18 सीटें रिक्त

Thu, 21 Aug 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Aug 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Students are not taking interest in ITI's GEO Informatics trade, 18 seats vacant
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। दो साल पहले नोडल आईटीआई में शुरू की गई जीईओ इंफोर्मेटिक्स ट्रेड सीट न भरने के कारण बंद होने की कगार पर है। संस्थान के तमाम प्रयासों के बाद इस ट्रेड में दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, इसमें दाखिले बढ़ने के बजाए घट रहे हैं। जीईओ इंफोर्मेटिक्स ट्रेड जिले में सिर्फ नोडल आईटीआई में चलाई जा रही है। इस ट्रेड में कुल 24 सीटें हैं, जिसमें से 18 खाली हैं। पहले इस ट्रेड में दस विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था, लेकिन बाद में चार ने अपना दाखिला रद्द करवा दिया। ओपन काउंसलिंग में भी इस ट्रेड के लिए विद्यार्थी आवेदन नहीं कर रहे हैं। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को जाकारी दी जा रही है लेकिन विद्यार्थी इसमें रूचि नहीं दिखा रहे हैं।
चार ऑनलाइन व पांचवें ओपन काउंसलिंग चरण में भी नोडल आईटीआई की इस ट्रेड के लिए विद्यार्थी नहीं मिले हैं। इस ट्रेड के हालात ऐसे हैं कि पहले ऑनलाइन चरण में एक भी विद्यार्थी ने इसमें दाखिला नहीं लिया।पहले चरण में इस ट्रेड की सात सीट अलॉट की गई थी, जिसमें से दो ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन

परंतु बाद में दोनों विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द करवा दिया। इसके दूसरे चरण में एक सीट भरी थी, जो बाद में खाली हो गई। चारों चरणों में इस ट्रेड के प्रति विद्यार्थियों ने रूचि नहीं दिखाई। अंतिम ऑनलाइन चरण में जीईओ ट्रेड में पांच ने दाखिला लिया, जिसमें से तीन रद्द हो गए। इसके बाद 11 अगस्त को ओपन काउंसलिंग के दौरान इस ट्रेड में सिर्फ एक ही विद्यार्थी था। ओपन काउंसलिंग के दौरान इसमें करीब दस विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। परंतु बाद में चार ने अपना दाखिला रद्द करवा दिया। अब इस ट्रेड में कुल छह विद्यार्थी हैं। इस ट्रेड की कुल 24 सीटें हैं, जिसमें से मात्र छह ही भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी तीन चौथाई सीटें अभी भी रिक्त हैं। ओपन काउंसलिंग में इसके प्रति जागरूक करने के बाद भी विद्यार्थियों की रूचि नहीं बन पा रही है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो यह ट्रेड एक बार फिर बंद करनी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed