फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   student dilemma

सूची में नाम आने के बाद फीस को लेकर असमंजस में हैं विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
student dilemma
जिले के पांच सरकारी व छह एडिड कॉलेजों में दाखिलों की गुरुवार को पहली कट ऑफ जारी कर दी गई। यह लिस्ट नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई गई। जबकि विद्यार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस भेज कर सूचित किया गया है। डीएचई की साइट पर कॉलेज क्रम अनुसार दाखिला सूची जारी कर दी गई है। कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को नई चिंता ने घेर लिया है। चूंकि विभाग की ओर से अभी तक फीस जमा करने को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। डीएचई की ओर से एक अक्टूबर को लिस्ट जारी करने व पांच अक्टूबर तक फीस जमा करने की तिथि रखी गई है। जिसमें दो अवकाश हैं। शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी रही, वहीं रविवार को भी अवकाश रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों के पास शनिवार और सोमवार का दिन ही बाकी है। अब तक के निर्देशों के अनुसार पांच तक जमा करनी होगी। दो दिन कॉलेज खुलेंगे, लेकिन कोविड-19 के चलते विद्यार्थी कॉलेज नहीं जा सकते। जिसके बाद विद्यार्थियों को फीस को लेकर चिंता सताने लगी है। चूंकि विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि विद्यार्थी आधी, तिहाई या चौथाई फीस भी भर सकते हैं। छात्रा मिनल, प्रियंका, राशि, भव्या व दिवाकर, भास्कर, अर्पित ने बताया कि कोविड के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एक मुश्त फीस भरनी फिलहाल उनके लिए संभव नहीं है। वे चाहते है कि आधी, तिहाई या चौथाई फीस जमा कर दें, लेकिन साइट पर इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है। कोवडि के कारण ऑनलाइन फीस भरनी है। साइट पर फीस पोर्टल में संकाय की फीस दी गई है, लेकिन पार्ट पेमेंट का ऑप्शन नहीं है। पूरी फीस लिंक क्लिक करने पर ही ब्रॉउजिंग होती है। पार्ट फीस पे नहीं अपडेट हो रहा है। पता करने वे कॉलेज जा नहीं सकते हैं। जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं एससी सहित अन्य कई श्रेणियों के विद्यार्थियों की पूरी फीस सरकार वहन करती है, जिसके लिए पोर्टल पर कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

एमएलएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने बताया कि पहली कट ऑफ जारी हो चुकी है। नाम वाले विद्यार्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजे गए हैं। फीस के लिए भी स्टूडेंट्स को कॉलेज नहीं आना है, उन्हें ऑनलाइन ही फीस भरनी है। अभी स्कॉलरशिप व इंस्टॉलमेंट में फीस देने वाले किस प्रकार फीस भरें, इस बारे स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस संबंध में डीएचई से मार्गदर्शन मांगा है।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed