फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strengthen the organization, urged activist Phanindranath

संगठन मजबूत करें कार्यकर्ता : फनींदरनाथ

Sun, 14 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization, urged activist Phanindranath
 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते महामंत्री फनींदरनाथ शर्मा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भाजपा की जनप्रतिनिधि बैठक शनिवार को सेक्टर-17 स्थित जिला कार्यालय यमुना कमल में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींदरनाथ शर्मा मुख्यातिथि रहे। बैठक में विधायक, पार्षद, चेयरमैन, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए।
इस दौरान फनींदरनाथ ने सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने व संगठन मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं, बूथ सशक्तीकरण पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिले की रादौर, यमुनानगर, जगाधरी, सढौरा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा संगठन मजबूती से काम कर रहा है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति के संकल्प को प्रदेश सरकार ने साकार किया है। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि सरकार व संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ होता है। हमें संगठन में अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना है और कोशिश करनी है कि आने वाले चुनावों में प्रत्येक बूथ से 50 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहकर उनके काम करवाएं और भाजपा नीतियों का प्रचार करें। बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रम नियमित रूप से किए जाने चाहिए। इस दौरान यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed