{"_id":"5ead70df8ebc3e907664ada1","slug":"street-lights-in-mohan-nagar-of-ward-number-6-people-upset153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत मोहन नगर में पिछले डेढ़ साल से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की सुध नहीं ले रहा है। लॉकडाउन के चलते रिफॉर्मर संस्था के सदस्य कॉलोनी के गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने का काम कर रहे है। संस्था के सदस्य जब रात का खाना पहुंचाने कॉलोनी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कॉलोनी में अंधेरा ही अंधेरा छाया था, ऐसा देखकर उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की ठानी और नगर निगम मेयर तक यह बात पहुंचाई, जिस पर नगर निगम मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस एरिया की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। रिफॉर्मर संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने कॉलोनी वासी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पिछले डेढ़ साल से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात को अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। उन्हें चोरों का भी डर हर समय सताया रहता है। उन्होंने बताया कि वे इसकी शिकायत कई बार नगर निगम अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही। हरिराम ने बताया कि पहले तो इस क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें पर्याप्त नहीं थी। 12 से 15 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी जरूरी थी, लेकिन निगम अधिकारी नई स्ट्रीट लाइट लगाना तो दूर जो लाइटें खराब पड़ी है, उनको भी ठीक नहीं करवा रहा है। मनजीत ने बताया कि वे वार्ड नंबर 6 के पार्षद के पास भी यह समस्या लेकर गए थे, लेकिन पार्षद के पति ने अपनी गली में लगी खराब स्ट्रीट लाइट को दिखाते हुए कहा था कि यह लाइट भी पिछले दो सालों से खराब पड़ी है। बार-बार शिकायतों के बाद यह भी अधिकारियों ने ठीक नहीं करवाई है, तो मैं तेरी गली की क्या ठीक कराऊंगा। उन्होंने कहा उसके बाद वह दुबारा पार्षद के पास अपनी समस्या को लेकर नहीं गए। मनजीत ने बताया कि वे निगम की साइट पर ऑनलाइन फोटो के साथ भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन निगम ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए, उनकी शिकायत रद्द कर दी। रिफॉर्मर संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने नगर निगम मेयर से इस संबंध में शिकायत दी और मांग की कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाए। वहीं इस संबंध में नगर निगम मेयर मदन चौहान का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लॉक डाउन के चलते काम बंद पड़ा था, लेकिन अब तुरंत प्रभाव से वार्ड नंबर 6 के मोहन नगर की सभी खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।