फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stone pelting in dispute between two parties, three injured

Yamuna Nagar News: दो पक्षों के विवाद में पथराव, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in dispute between two parties, three injured
खंड के गांव मारवा खुर्द में दो पक्षों में विवाद हो गया। हमले में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर खूब पत्थर चले। एक पक्ष का आरोप है कि उन पर कट्टे से फायर किया गया। दोनों पक्षों के घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवा खुर्द निवासी शीशन पाल ने बताया कि उसने गांव मारवा खुर्द में अपने चाचा सोमनाथ चौहान की खेती की जमीन ठेके पर ली हुई है। गांव के हरजिंद्र सिंह, रोहन सहित अन्य लोगों उक्त जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जिसको लेकर हरजिंद्र रोहन सहित अन्य अकसर उक्त जमीन पर आकर दखल अंदाजी करते थे, जिस पर सोमनाथ चौहान ने उक्त लोगों के विरुद्ध स्टे के दावे भी दायर किए हुए है। जो कि न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन है। उक्त केसों में आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में स्टे के आदेश भी पारित किए हुए है। स्टे के बावजूद वह खेतों में दखल अंदाजी करने से न रुके तो सोमनाथ चौहान ने एक शिकायत थाना बिलासपुर में दी। जिस पर पुलिस ने भी आरोपियों को काफी समझाया था।
विज्ञापन


शीशन पाल ने बताया कि 27 मई को वह अपने बेटे रवि, सोमनाथ चौहान व प्रदूमण सभी खेत में काम कर रहे थे। वह खेत से घर जाने लगे तो हरजिंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दम से उन पर डंडों, लाठिया, गंडासी, रॉड व पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर व उसके बेटे को मारने की नियत से कट्टे से फायर भी किया। सोमनाथ चौहान ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने शीशन की शिकायत पर गांव के हरजिंद्र सिंह, रोहन, रणबीर, नमित काका, बिंदर, अरुण, अभिषेक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से गांव भेड़थल निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरनौली स्थित फैक्टरी में कार्य करता है। उसके दोस्त मारवां खुर्द निवासी रोहन ने उसे जरूरी काम से घर बुलाया था। जिस पर वह अपने भाई अंकित के साथ गांव में पहुंचा। अंकित उसे गांव में छोड़ कर वापस चला गया था। उसने देखा कि गांव में रोहन के घर के बाहर काफी लोग डंडे व लाठी लेकर खड़े थे। जैसे ही वह रोहन के पास पहुंचा तो किसी ने पथराव कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे नहीं पता कि पथराव किसने किया। उसे रोहन ने बताया कि शीशन पाल, रवि, मनोज व अन्य ने उस पर हमला किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed