Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Spiritual practice becomes meaningful only through a guru's guidance: Meena

गुरु के मार्गदर्शन से ही सार्थक होती है साधना : मीना

Mon, 16 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Spiritual practice becomes meaningful only through a guru's guidance: Meena
साप्ताहिक सत्संग के दौरान प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी मीना भारती ने श्रद्धालुओं को कार्तिक मास की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि ब्रह्म ज्ञान, गुरु भक्ति और संयमित जीवनशैली से ही धार्मिक साधना सार्थक होती है।
उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में कार्तिक मास को विशेष पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला माना गया है। इस महीने में व्रत, उपवास, स्नान, दीपदान, तुलसी पूजन, जप और तप जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं। इनके पीछे गहरे आध्यात्मिक संदेश छिपे हैं। ये साधनाएं मनुष्य को संयम, अनुशासन और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

व्रत और उपवास का उद्देश्य केवल भोजन का त्याग करना नहीं, बल्कि मन की चंचलता, इंद्रियों की आसक्ति और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाना है। जप और तप से मन एकाग्र होता है तथा आत्मबल बढ़ता है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, ध्यान और प्रार्थना मानसिक शांति व भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी ने दीपदान की परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि दीपक बाहरी अंधकार के साथ मन के अज्ञान, अहंकार और विकारों को दूर करने का भी प्रतीक है। वहीं तुलसी पूजन और सात्विक जीवनशैली प्रकृति के प्रति सम्मान तथा जीवन में पवित्रता का भाव विकसित करते हैं। केवल बाहरी धार्मिक अनुष्ठान करने से आत्मिक उन्नति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed