फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Speeding car crushes shopkeeper's legs

Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कार ने कुचल दी दुकानदार की टांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crushes shopkeeper's legs
यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन में देर रात एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस दौरान फर्राटा भरती कार चालक ने दुकान के बाहर खड़े संचालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संचालक की टांगे बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसा बुधवार देर शाम करीब पौने दस बजे एसपी आवास से करीब 300 मीटर दूर शृंगार पैलेस दुकान के बाहर हुआ। गनीमत रही कि रात होने के कारण आसपास की दुकानें बंद हो चुकी थी। इस दुकान के बाहर कई मेहंदी लगाने वाले बैठे थे। रात होने के कारण अधिकांश मेहंदी वाले चले गए थे और दुकानें बंद हो गई थीं। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को मौके पर पकड़ लिया। लोगों ने घायल दुकानदार को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में चालक को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जगाधरी निवासी देवेंद्र पाल के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान शृंगार पैलेस शॉप के मालिक प्रवीण कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

मामले की जांचकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। अभी घायल की स्थिति बयान देने काबिल नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed