फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Social institutions live up to the expectations of the needy, give convenience

सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों की उम्मीदों पर उतरे खरा, दे सुविधा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Social institutions live up to the expectations of the needy, give convenience
भोजन के पैकेट तैयार करते कालोनी वासी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस से जंग में जगाधरी वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी के लोग इकट्ठे होकर समाज सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं। सभी कॉलोनी वासी आपसी सहयोग से रोजाना 1500 लोगों के लिए खाना बनाते हैं और बांटते हैं। इसके अलावा जो लोग राशन लेना चाहते हैं, उनको राशन भी प्रोवाइड करवा रहे हैं। इस कार्य में हरियाणा सक्षम यूनियन के महासचिव दीपक शर्मा व अन्य सक्षम कर्मियों का भी सहयोग जारी है। दीपक शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन किया गया है। इसकी वजह से लोग अपने कामकाज पर नहीं जा पा रहे है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो रोजाना काम कर कर अपना व अपने परिवार का पेट पालते थे। लॉक डाउन को एक महीने से भी अधिक समय हो चला है। काफी लोगों के पास जो भी राशन पानी व जमा पूंजी थी, वह भी सब खत्म हो चुकी है। ऐसे में यह सब लोग शहर की सामाजिक संस्थाओं पर ही अपने दो वक्त की रोटी के लिए निर्भर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए, अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश पर आई इस मुश्किल घड़ी व आपदा में अपने कर्तव्य का निर्वहन भी करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कार्य में कॉलोनी से भाजपा युवा शक्ति प्रमुख जितेंद्र शर्मा, गोल्डी, अजय शर्मा, सोहन वीर शर्मा, राहुल, त्रिलोचन सिंह और परवीन की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed