फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Smart LED lights not installed, how will the city be illuminated?

Yamuna Nagar News: नहीं लगी स्मार्ट एलईडी लाइट, कैसे रोशन होगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Smart LED lights not installed, how will the city be illuminated?
माहभर बाद दिवाली पर उम्मीद थी कि नगर निगम की ओर से शहर को यूएलबी से मंजूर 41011 नई स्मार्ट एलईडी लाइटों से रोशन कर दिया जाएगा, पर ऐसा होता नहीं दिख रहा। चूंकि शहर में लगानी तो दूर यह लाइटें अफसर खरीद भी नहीं पाए हैं। हालात ये हैं कि अभी इन लाइटों को लगाने के लिए जगह ही चिह्नित की जा रही है। यह सर्वे दिवाली से पहले पूरा होने की उम्मीद कम हैं। खुद निगम अफसर भी दिसंबर में जाकर यह लाइटें लगने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इस बार भी गत वर्षों की तरह दिवाली पर लोगों के घर व अन्य भवन लाइटों से जमगम दिखेंगे, पर काफी जगह गलियों-सड़कों पर अंधेरा रहने वाला है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च-2020 में नगर निगम ने वार्ड-2, 6, 8, 9, 10, 15, 19 व 21 में एलईडी लाइटें लगाने का करीब चार करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। इससे उक्त आठ वार्डों में सितंबर-2021 तक 8164 एलईडी लाइटें लग पाईं। जबकि अन्य 14 वार्डों में एलईडी लाइटें नहीं लग पाई। जिन आठ वार्डों में लगीं, वहां भी कई बंद व खराब हो रही हैं। वार्ड पार्षद नई एलईडी लाइटें ना लगने व पुरानी लाइटों की मरम्मत न होने का मुद्दा हर सदन बैठक उठा चुके हैं। बावजूद इसके साढ़े चार साल के कार्यकाल में 14 वार्डों में नई एलईडी लाइटें नहीं लगीं और पुरानी सोडियम व ट्यूब लाइट भी खराब व बंद होती रहीं। इससे इन वार्डों के गांवों से लेकर कॉलोनियों व मोहल्लों में शाम बाद अंधेरा हो जाता है। यह परेशानी दूर करने को यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) से पांच माह पहले से 41011 नई स्मार्ट एलईडी लाइटें मंजूर की गईं, पर अभी तक वार्डों में लगनी तो दूर यह लाइटे निगम अफसर ले भी नहीं पाए हैं।
विज्ञापन


नई 41011 एलईडी लाइटें स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम पर चलेंगी। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में आईटी बेस कॉमन कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) तैयार होगा। जहां किसी भी लाइट के खराब होने पर सीसीएमएस से पता चल जाएगा। यानी निगम कर्मचारियों को खराब लाइट का पता करने के लिए ना तो शिकायत का इंतजार करना पड़ेगा और ना ही उसे ढूंढने को भटकना पड़ेगा। इसके अलावा यह लाइटें कार्यालय से ही बंद व चलाई जा सकेंगी। यानी अलग से ऑपरेटर की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-3 से पार्षद हरमीन कोहली ने कहा कि यह उनके कार्यकाल की पांचवीं दिवाली होगी, जब गलियों में अंधेरा रहेगा। क्योंकि वार्ड में मांग मुताबिक नई लाइटें नहीं लगी। अभी भी वार्ड का काफी हिस्से में शाम बाद अंधेरा रहता है। यह हालात तब हैं, जब सदन में कई बार यह मुद्दा उठा चुके हैं और एक बार सदन में मोमबत्ती दिखा चुके हैं।


वार्ड-13 से पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि नगर निगम के ज्यादातर कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। इसके लिए निगम अफसर जिम्मेदार हैं। पांच माह पहले यूएलबी से लाइटें मंजूर थी तो अभी तक यह लाइटें वार्डों में लग जानी चाहिए थी। अब रोशनी का पर्व दीवाली आ रहा है, इसलिए आयुक्त से मांग करेंगे कि पर्व से पहले तक यह लाइटें लगाई जाएं।



अभी यह लाइटें लेनी है। उससे पहले इन्हें लगाने की साइट चिह्नित की जा रही हैं। जल्द यह कार्य पूरा होने पर दिसंबर तक यह लाइटें लगने लगेंगी। बाकि जनवरी में निगम स्टोर में आईं 1056 लाइटें वार्डों में जरूरत मुताबिक लगा दी गई हैं।
- विकास धीमान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed