फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Slum dwellers seek help from district administration

झुग्गी झोपड़ी वासियों ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Slum dwellers seek help from district administration
जानकारी देते झुग्गी झोपड़ी वासी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में कुछ छूट दे दी गई है। ऑड ईवन के हिसाब से दुकानें भी खुलनी शुरू हो गई है, लेकिन गरीब और मजदूर लोगों को काम नहीं मिला है। उन्हें दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता भी अपने-अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त हो गए है, जो अब गरीबों और मजदूर वर्ग के लोगों तक राहत कम पहुंच रहे है। रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को भोजन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झुग्गी झोपड़ी वासी बिका राम ने बताया कि यहां पर करीब 40 परिवार रहते हैं। जो कि कूडा बीनने का काम करते थे। लॉकडाउन के चलते और पुलिस की ओर से बर्ती जा रही सख्ताई के चलते वे अपने काम पर नहीं जा पा रहे है। उन्होंने बताया कि पैसे ना होने की वजह से उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनके परिवार भूख से मर रहे है। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले 40 परिवारों में से कुछ ही लोगों के पास राशन कार्ड हैं। जिस पर अब तक सिर्फ गेहूं व एक किलो दाल मिली है। जिसके सहारे पूरा महीना निकालना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं थे, उन्हें पुलिस कर्मचारियों द्वारा राशन दिया गया था, लेकिन वह राशन भी अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जबसे सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है तबसे ना तो कोई उन्हें खाने के लिए कुछ सामान देने के लिए आ रहा है और ना ही उनके पास खाना बनाने के लिए समान है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और कहा कि झुग्गी झोपड़ी में रह रहे परिवारों के लिए राशन या फिर भोजन की व्यवस्था की जाए, ताकि वह भी अपना जीवन गुजर-बसर कर सकें, दो रोटी खाकर लॉकडाउन के आदेशों की पालना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed