फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sirens were ordered from Delhi and Rohtak

Yamuna Nagar News: दिल्ली और रोहतक से मंगवाए सायरन

Sun, 11 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sirens were ordered from Delhi and Rohtak
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की सभी 490 ग्राम पंचायतों में तेज आवाज वाले सायरन लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी आपदा के समय लोगों को समय रहते अलर्ट किया जा सके। जिला प्रशासन ने 200 खरीद लिए हैं। बाकि के सायरन आज, कल में पंचायतों को सौंप दिए जाएंगे। जो सायरन आए हैं वह डीडीपीओ ने सभी खंडों के बीडीपीओ को सौंप दिए हैं। इन्हें लगाने का काम तेजी से किया जाएगा।
वैसे तो राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में 655 गांव हैं। परंतु यह गांव में 490 ग्राम पंचायतों में हैं। क्योंकि कुछ पंचायतें ऐसी हैं जो दो गांवों से मिलकर बनी हैं। इस पर सभी 655 गांवों में सायरन लगने चाहिए। परंतु प्रशासन पहले 490 ग्राम पंचायतों के लिए सायरन खरीद रही है। सबसे पहले सायरन उन गांवों में लगाए जाएंगे, जिनकी आबादी ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं साढौरा, बिलासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, सरस्वतीनगर व रादौर कस्बा की आबादी ज्यादा है इसलिए इनमें दो से तीन सायरन लगाए जाएंगे ताकि सभी लोग एक साथ अलर्ट हो सकें। सायरन की आमतौर पर लोगों को जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए इनकी ज्यादा बिक्री नहीं होती। यही वजह है कि सायरन दुकानों पर अन्य सामान की तरह आसानी से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रशासन की ओर से दिल्ली व रोहतक से सायरन खरीदे जा रहे हैं। सायरन का इस्तेमाल आमतौर पर इंडस्ट्री या फिर शैक्षणिक संस्थानों में स्टाफ एवं विद्यार्थियों को समय की सूचना देने के लिए होता है। सरकार ने जब 48 घंटे में सभी पंचायतों को सायरन लगाने के आदेश दिए तो सरपंचों को यह दुकानों से नहीं मिले। इसलिए अब इन्हें दिल्ली व अन्य जगहों से खरीदा जा रहा है।
शहर में 12 स्थानों पर लगाए सायरन
प्रशासन की तरफ से शहर में 12 सायरन स्थापित किए जा चुके है, जिनमें जिला सचिवालय, इस्जेक, पेपर मिल,शुगर मिल, रेलवे स्टेशन सहित औद्योगिक फैक्ट्रियां शामिल हैं। वहीं गांवों में मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिद से भी अनाउंसमेंट से लोगों को जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक गांव में सरपंचों व प्रत्येक पार्षद के पास फर्स्ट एड किट रखी जाएगी।

सभी 490 ग्राम पंचायतों में सायरन लगाए जा रहे हैं। 200 सायरन आ गए हैं, जो बीडीपीओ को दे दिए गए हैं। पहले ज्यादा आबादी वालों में सायरन लगा रहे हैं। सायरन दिल्ली व रोहतक से मंगवाए गए हैं। बाकी कि सायरन भी जल्द ही आ जाएंगे। जब तक सभी गांवों में सायरन नहीं लग जाते तब तक वहां के मंदिर, गुरुद्वारा में लगे लाउडस्पीकर से लोगों को सूचना दी जाएगी। - नरेंद्र सिंह, डीडीपीओ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed