फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Ram Temple will be built in District Civil Hospital, Bhoomi Pujan took place

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में बनेगा श्री राम मंदिर, हुआ भूमिपूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Temple will be built in District Civil Hospital, Bhoomi Pujan took place
हवन के साथ अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया श्रीराम परिवार, अस्पताल में पीपल, बड़ व नीम के पौधे भी लगाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर और श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोग रामभक्ति में रमे हुए हैं। अब मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में भी श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए वीरवार को अस्पताल में भूमि पूजन किया गया। निर्माण होने तक मंदिर में अस्थायी श्रीराम मंदिर की भी स्थापना की गई। जिसमें भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित की गई। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। इस दौरान हवन भी किया गया जिसमें सभी ने मिलकर आहुति डाली और श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हवन के बाद सभी डॉक्टरों, स्टाफ व अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को प्रसाद वितरित किया गया।
इससे पहले अस्पताल परिसर में औषधिकारक त्रिवेणी (पीपल, बड़ व नीम) के पौधे लगाए गए। साथ ही विधायक अरोड़ा ने एक मरीज को व्हील चेयर भी प्रदान की गई। हवन में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. आशुतोष, डॉ. अनूप गोयल, डॉ. वीपीएस दहिया, डॉ. निशा बुरा, डॉ. शशी, डॉ. शिव कुमार, डॉ. रीमा बैरी, गौरव व रीतू भटनागर के साथ-साथ अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी आहुति डाली।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि लगभग 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, जो सभी भारतवासियों के लिए हर्ष का विषय है। इस शुभ अवसर पर व नववर्ष के उपलक्ष्य में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में राम मंदिर की स्थापना, भूमिपूजन व हवन का आयोजन मरीजों व अभिभावकों को सकारात्मक उर्जा से भर देता है। अस्पताल में मंदिर होने से मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर व राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से प्रेरित होकर तथा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन में नव वर्ष के उपलक्ष्य में राम मंदिर का निर्माण व राम परिवार की स्थापना की गई है।इसी के चलते मंदिर की स्थापना हवन व पौधरोपण के साथ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed