फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Ram is the most revered among all the incarnations: Ram Sumiran

श्रीराम सभी अवतारों में सबसे ज्यादा पूजनीय : राम सुमिरन

Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is the most revered among all the incarnations: Ram Sumiran
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। कॉलेज रोड स्थित श्री बाला जी मंदिर में कराई जा रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास राम सुमिरन दास महाराज ने भगवान विष्णु के अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के कुल दस अवतार हुए, जिसमें श्रीराम सभी अवतारों में सबसे ज्यादा पूजनीय है।
उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लिया। भगवान श्रीराम ने मातृ-पितृ भक्ति के चलते अपने पिता राजा दशरथ के एक आदेश पर 14 वर्ष तक वनवास काटा। नैतिकता, वीरता, कर्तव्य के जो उदाहरण भगवान श्रीराम ने प्रस्तुत किए, वह मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक बन गए।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम अपनी प्रजा को हर तरह से सुखी रखना चाहते थे। उनकी धारणा थी कि जिस राजा के शासन में प्रजा दुखी रहती है, वह राजा नरक भोगी होता है। कथा श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से कराई जा रही है। मौके पर समिति के प्रधान विनोद राणा, बबलू, प्रवीण, अनिल, प्रियकांत जोगी, श्रीराम गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed