{"_id":"93c5f035ccfee3c0c7146762d0f81d0b","slug":"shots-fired-at-hotel-manager-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के मैनेजर पर जानलेवा हमला, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के मैनेजर पर जानलेवा हमला, गंभीर
यमुनानगर
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी बस स्टैंड के
विज्ञापन
समीप एक होटल मैनेजर पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर
रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा।
वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुड़िया चौक निवासी रोहित कुमार होटल में मैनेजर पद पर नौकरी करता है। वह रोज की तरह से बाइक से देर रात को अपने घर लौट रहा था। बस स्टैंड जगाधरी के पास उसके दो पुराने साथियों ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसके सिर पर भारी चीज से प्रहार कर दिया। इसमें वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा ।
इसी दौरान आरोपियों के अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी जमीन पर गिरे मैनेजर से मारपीट की। जिससे रोहित बेहोश हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हमले के बारे में सूचित किया। उसके बाद उसको जगाधरी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर में रेफर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।