फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shortage of buses in the Ghad region; students risking their lives while commuting.

Yamuna Nagar News: घाड़ क्षेत्र में बसों की कमी, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shortage of buses in the Ghad region; students risking their lives while commuting.
जान जो​खिम में डालकर बस की ​खिड़की पर सवार होते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। घाड़ क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी और अनियमित संचालन के कारण छात्र-छात्राओं सहित अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों पर निर्धारित समय पर बसें नहीं पहुंचने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं, बसों में भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि बसों की कमी के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।
छात्र रामकरण, अभिषेक, विकास, जतिन, ललित, सचिन शर्मा, अनिल, शिवानी और संयोगिता सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि छछरौली से रायपुर डमोली, बरौली माजरा, डारपुर, सलेमपुर कोही, खिजरी, बक्करवाला और मोहद्दीनपुर समेत व्यासपुर रूट पर रोडवेज बसें चलती हैं। परंतु कई बार बसें निर्धारित समय और रूट पर नहीं पहुंचतीं। इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं छूट जाती हैं और पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन

------

रूट देखकर लिया दाखिला, अब पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने बसों के रूट और समय को देखते हुए शहर के शिक्षण संस्थानों में दाखिला लिया था। अब अनियमित बस संचालन के कारण रोजाना परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों को चिंता है कि सर्दी में सुबह यह समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने मांग की कि सभी निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन समयानुसार सुनिश्चित किया जाए और प्रमुख रूटों पर रोजाना कम से कम चार-पांच फेरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

चालक-परिचालकों पर लगाए मनमानी के आरोप
विद्यार्थियों ने कुछ चालक-परिचालकों पर निर्धारित फेरे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि कई बार सुबह या शाम एक-दो चक्कर लगाने के बाद बसें वापस लौट जाती हैं। इससे यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। कुछ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि चालक बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। इस पर आपत्ति जताने पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बस चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की।
------

बस अड्डों पर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
विद्यार्थियों ने छछरौली सहित अन्य बस अड्डों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद यात्रियों को बसों के आने-जाने की सही जानकारी नहीं मिलती। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि रोडवेज के सामने चालक-परिचालकों की कमी है तो बस अड्डों पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी की भी समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रभावित रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की।

---------

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल ने कहा कि घाड़ क्षेत्र में बसों की समस्या के संबंध में रोडवेज के जीएम को अवगत करवाकर जल्द समाधान करवाया जाएगा। बस अड्डों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की भी रिपोर्ट ली जाएगी। यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी के बजाय बस अड्डे पर बैठकर समय व्यतीत कर रहा है या ड्यूटी में लापरवाही बरत रहा है तो जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed