{"_id":"680c00ce51c3a96a6801d5c7","slug":"shopkeepers-kept-the-market-closed-and-burnt-an-effigy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136785-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानदारों ने बंद रखा बाजार, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानदारों ने बंद रखा बाजार, फूंका पुतला
Sat, 26 Apr 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को व्यासपुर के सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों ने रोष मार्च निकाला। इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने शिव चौक पर पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। वहीं आतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के नाम पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा को ज्ञापन भी सौंपा।
रोष मार्च में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कस्बे का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। रोष मार्च महर्षि वाल्मीकि मंदिर, नजदीक आंबेडकर भवन से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए शिव चौक पर पहुंचा। जहां पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सरपंच प्रतिनिधि पकुश खुराना, मा. सुभाष गौड़, चंद्रमोहन कटारिया, ऋषिपाल रामपुर गेंदा, ब्रह्मपाल रानीपुर ने कहा कि यह घटना कश्मीर के सहज वातावरण को पुन: गर्त में डालने का सुनियोजित षड़यंत्र है ताकि भारत के विभिन्न भागों में ही नहीं पूरे विश्व से वहां आने वाले पर्यटकों के हृदय में खौफ पैदा हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध कुछ बड़े निर्णय लिए भी हैं, कुछ प्रतिबंध लगाए भी हैं लेकिन भारतीय जनमानस इससे शांत होने वाला नहीं है। इस मौके पर विष्णु, सोहन लाल, रामपुर कंबोयान, प्रत्युष गौड़, मुकेश बंसल, डाॅ. सुनील त्यागी, संदीप पंच आदि मुख्य रूप से शामिल रहें।
आगाज संस्था की बलबीर सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक मत से पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की। साथ ही प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। संस्था के पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि जनता के बीच जाकर उन्हें समाज व देश की सांप्रदायिक सद्भावना के प्रति जागरूक बनाएंगे।