{"_id":"6841f120c70d21c8df074613","slug":"shooter-nishant-kamboj-became-champion-of-champions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138879-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटर निशांत कांबोज बने चैंपियन ऑफ चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटर निशांत कांबोज बने चैंपियन ऑफ चैंपियन
Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती शूटिंग अकादमी के शूटर्स ने ईगल कप 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अकादमी के निशांत कांबोज ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता 30 मई से 2 जून के तक पंचकूला में करवाई गई थी। जिसमें देशभर से शीर्ष शूटर्स ने भाग लिया था।
सरस्वती शिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि शूटर निशांत कांबोज ने कठिन प्रतिस्पर्धा और दबाव के बावजूद संयम, सटीकता और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निशांत ने सभी राउंड्स में शानदार अंक प्राप्त किए। अंतिम मुकाबले में निशांत ने पंजाब के निशानेबाज को करीबी टक्कर देते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की।
सभी मैच में विजयी रहने वाले निशांत चैंपियन बने। इस प्रतियोगिता में निशांत को चैंपियन ट्रॉफी के साथ 81 हजार की राशि प्रदान की गई है। इसी प्रतियोगिता में शूटर ईशिका अग्रवाल ने महिला जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और अधिवक्ता शैरी बक्शी ने सीनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते हैं। शूटर भव्या गेरा ने कांस्य पदक प्राप्त कर नाम चमकाया।
विज्ञापन
प्राचार्य सुमित जिंदल ने शूटर्स व उनके कोच को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सुमित जिंदल ने बताया कि इससे पहले भी निशांत चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीत चुका है। पूर्व सैनिक एवं कोच प्रदीप सिंह ने सरस्वती शूटिंग अकादमी में शूटर्स को प्रशिक्षण दिया था। प्रदीप सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। अकादमी में समारोह कर सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।