फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven properties including poultry farm sealed

Yamuna Nagar News: पोल्ट्री फार्म समेत सात संपत्तियां सील

Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seven properties including poultry farm sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नोटिस के बाद भी संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले बकायेदारों पर नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की सीलिंग कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम टीमों ने फूंसगढ़ में पोल्ट्री फार्म व औरंगाबाद में मोबाइल टावर सहित सात संपत्तियां सील की।
इन पर 7083705 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इनमें पांच संपत्तियां यमुनानगर व चार जगाधरी जोन की है। गत 20 दिन में 26 संपत्तियां सील हुई हैं। नगर निगम की ओर से नवंबर-दिसंबर में संपत्ति कर के बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इनमें एक से 10 लाख व उससे अधिक राशि के 2600 बकायेदार शामिल थे। वहीं बड़ी संख्या में बकायेदारों ने न बकाया जमा कराया और न नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन

यमुनानगर जोन में जेडटीओ अजय वालिया, जितेंद्र मल्होत्रा, लिपिक अभिजीत, चंद्रमोहन, कुशाग्र, विकास, अंकित, नितिन त्यागी व अनिल की टीम ने रादौर रोड पर गांव औरंगाबाद स्थित निर्मला देवी की व्यावसायिक संपत्ति में लगा मोबाइल टावर, गांव फूंसगढ़ स्थित मेहर सिंह का पोल्ट्री फार्म, गांव दड़वा स्थित आशू का डेयरी फार्म, पुराना हमीदा स्थित दविंद्र सिंह की दुकान व सहारनपुर रोड पर शुगर मिल के नजदीक चंपा लाल की दुकान को सील किया। इन पांचों संपत्तियों पर 55 लाख 41 हजार 916 रुपये संपत्ति कर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं अधीक्षक प्रदीप कुमार, सहायक रघुबीर, लिपिक अभिषेक, मनीष, चिराग व बिलाल की टीम ने न्यू सरस्वती कॉलोनी में उप्पल मॉल समीप जगीर सिंह व बलबीर सिंह की दुकान व गांव मानकपुर स्थित मेहर सिंह की आवासीय व व्यावसायिक संपत्ति की सील किया। इन दोनों संपत्तियों पर 15 लाख 41 हजार 789 रुपये संपत्ति कर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed