फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scorpio car collided with two cars and climbed on the divider

यमुनानगर: दो कारों को टक्कर मार डिवाइडर पर चढ़ी स्कार्पियो, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार

Sat, 15 Apr 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

गनीमत रही कि जिस समय दुर्घटना हुई। सड़क किनारे खड़ी कारों में कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी नरेश ने बताया कि स्कार्पियो बहुत स्पीड पर थी। स्पीड देखकर ही लोग इसकी दुर्घटना होने का अंदेशा जता रहे थे।

विज्ञापन
Scorpio car collided with two cars and climbed on the divider
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हरियाणा के जगाधरी में अग्रसेन चौक से रेलवे रोड की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और दो बार पलटी करते हुए सड़क किनारे खड़ी दो कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा सौंदर्य रिजोर्ट के सामने हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था की दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है इस कार में आधा दर्जन लोग थे। जिनमें से एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर हादसे के बाद स्कार्पियों चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार से लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच किसी ने सूचना डायल 112 को दी। इसके कुछ ही मिनटों में ये पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि जिस समय दुर्घटना हुई। सड़क किनारे खड़ी कारों में कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी नरेश ने बताया कि स्कार्पियो बहुत स्पीड पर थी। स्पीड देखकर ही लोग इसकी दुर्घटना होने का अंदेशा जता रहे थे। आगे जाकर यह सड़क किनारे खड़ी कारों में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं राहगीरों का कहना है कि सड़क किनारे रेहड़ियां खड़ी रहती हैं। जिससे रोड तंग हो जाती है। पेड़ों की ट्रिमिंग नहीं हो रही है। यह भी दुर्घटना का कारण बन रहा है। बताया जा रहा है सड़क किनारे लगे पौधे भी स्कार्पियो की टक्कर से उखड़ कर नीचे गिर गए।


उधर अर्जुन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी रजत शर्मा ने बताया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। जिस स्कार्पियों से हादसा हुआ उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed