{"_id":"6643f695e6db624396032b17","slug":"schedule-of-canceled-trains-increased-due-to-farmer-movement-passengers-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118952-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन से रद्द ट्रेनों का शेड्यूल बढ़ा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किसान आंदोलन से रद्द ट्रेनों का शेड्यूल बढ़ा, यात्री परेशान
Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। किसानों के आंदोलन से रेल यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आंदोलन के चलते रेलवे को रोजाना ट्रेनें रद्द करनी पड़ रही है। इसके चलते रेलवे ने 150 ज्यादा गाड़ियां रद्द कर अन्यों का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाल से कर रही है। यही नहीं दर्जनों ट्रेनों आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, जिनका संचालन बीच के स्टेशन से किया जा रहा है।
आंदोलन के चलते 250 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हैं। जिससे रेलवे को रोजाना करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को आने जाने के लिए ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।
यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द हैं और अन्य रूट बदल कर चलाई जा रही हैं। इससे रेलवे को जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट बदल कर संचालित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। आंदोलन के कारण रेलवे को हर दिन ट्रेनों का रद्दकरण का शेड्यूल बढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार इंटरसिटी, शालीमार एक्सप्रेस रद्द कर दी है। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनें अंबाला से वाया चंडीगढ़, साहनेवाल, लुधियाना निकाली जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि किसान आंदोलन के कारण उनकी ट्रेन अंबाला से आगे नहीं जा रही है और उन्हें बीच में ही उतरना पड़ रहा है। सतेंद्र, नीतिन, राज कुमार, मोहित, नीलम, ललित, गौरव ने बताया कि उनका वैष्णो दरबार जाने का प्लान था। परंतु आंदोलन की स्थिति के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
रेलवे ने आंदोलन के कारण जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 मई तक रद्द कर दी है। वहीं श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी है। इसके अलावा ऊना हिमाचल से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द है।
यह ट्रेन अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच रद्द की गई है, जबकि बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है। दिल्ली से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा बाड़मेर से चलकर ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस बठिंडा तक चलाई जा रही है। बंठिडा से ऋषिकेश के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
इसके अलावा अमृतसर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जाएगा। वहीं अमृतसर मुम्बई सेंट्रल गाड़ी संख्या 12904 स्वर्ण मंदिर मेल, अमृतसर बिलासपुर गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाला किया जाएगा।
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। परंतु लोगो को सुविधा देने के लिए रेलवे विभिन्न रास्तों से गाड़ियों का संचालन कर रहा है। जिसके लिए रोजाना अधिसूचना जारी की जाती है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे कदम उठा रही है। एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।