फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sangat handed over the responsibility to take care of Gurughars

Yamuna Nagar News: गुरुघरों की देखरेख के लिए संगत ने सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sangat handed over the responsibility to take care of Gurughars
वार्ड नंबर आठ से आजाद प्रत्याशी गुरबीर, नौ से पंथक दल के जोगा सिंह और 10 से एचएसपीडी के बलदेव जीते, 19043 मतदाताओं ने डाले वोट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए चुनाव के लिए सिख समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद सुबह आठ बजे से पहले ही समाज के लोग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे। मतदाता अपने परिजनों के साथ वोट डालने के लिए बूथों तक पहुंचे। सुबह के समय बूथों पर जहां युवा मतदाताओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली वहीं धूप निकलने के बाद मौसम में आई गरमाहट के बाद बुजुर्ग भी खासी संख्या में बूथों पर देखे गए।
रादौर, व्यासपुर व जगाधरी के कुल तीन वार्डों के लिए कुल 29246 मतदाता थे, जिनमें से 19043 ने शाम 5 बजे तक लोगों ने मतदान किया। वहीं जगाधरी में बने वार्ड नंबर 9 का 57.80 प्रतिशत, बिलासपुर(व्यासपुर) के वार्ड 10 का 70.53 प्रतिशत तथा रादौर के वार्ड 8 का 70.37 प्रतिशत मतदान रहा। शाम पांच बजे चुनाव खत्म होने के बाद बूथों पर ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 198 पोलिंग पार्टियां लगाई गई थी। तीनों वार्डों के बूथों को कुल 11 सेक्टरों में बांटा गया था। एचएसजीपीसी चुनाव के लिए वार्ड आठ के लिए एसडीएम रादौर जय प्रकाश, जगाधरी के वार्ड नौ के लिए एसडीएम जगाधरी सोनू राम व व्यासपुर वार्ड 10 के लिए एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यासपुर से हरियाणा सिख पंथक दल के प्रत्याशी बलदेव सिंह कायमपुर ने 247 मतों से चुनाव को जीता। कायमपुर को 2236 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी आजाद उम्मीदवार मनमोहन सिंह बलौली को 1989 वोट मिले। तीसरे स्थान पर दलजीत सिंह बाजवा रहे उन्हें 1489 वोट मिले, वही चौथे स्थान पर हरप्रीत सिंह जंगी रहे उन्हें 1395 वोट मिले।

जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए बलदेव सिंह कायमपुर सिंह ने कहा कि उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। शुरू से ही वह सिखों की लड़ाई लड़ रहे थे और यही कारण है कि लोगों ने अपना कीमती वोट उन्हें देकर विजयी बनाया है। जीत के बाद बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उनके समर्थक ढोल बजाकर नाचते हुए शिव चौक पर पहुंचे जमकर आतिशबाजी की। वहीं बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बलदेव सिंह कायमपुर को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
------------

जगाधरी के वार्ड नंबर 9 में 13 बूथों पर 7154 ने डाला वोट

बूथ गांव कुल वोट मतदान
1 महलांवाली 905 542
2 खारवन 942 660
3 मुसिंबल 1245 797
4 रोड छप्पर 216 143
5 महलांवाली 659 335
6 ससौली 888 481
7 मंडेबर 834 533
8 खालसा स्कूल 1240 689
9 छोटी लाइन 934 523
10 जगाधरी 1259 785
11 लेबर कॉलोनी 1350 695
12 सरस्वती स्कूल 1329 726
13 हमीदा 574 245

बिलासपुर (व्यासपुर) के वार्ड 10 में 13 बूथों पर 7136 लाेगों ने किया मतदान

बूथ गांव कुल वोट मतदान
1 दरियापुर 917 687
2 बिलासपुर 987 734
3 मारवा खुर्द 1024 787
4 मछरौली 438 301
5 साढौरा 809 548
6 मिर्जापुर 772 464
7 रसूलपुर 709 412
8 कड़कौली 890 653
9 हाफिजपुर 580 377
10 बलौली 658 475
11 छछरौली 1056 754
12 चंगनौली 635 435
13 कोट 642 509

रादौर के वार्ड आठ के बूथों पर 4753 मतदाताओं ने वोट डाला



बूथ गांव कुल वोट मतदान
1 घिलौर 1162 903
2 टोपरा कलां 644 466
3 रादौर 808 562
4 तलाकौर 1147 830
5 सरस्वतीनगर 1051 657
6 ऊंचा चंदना 959 648
7 भंभौल 983 687

कौन से वार्ड में प्रत्याशियों को कितने वोट मिले

वार्ड 8 में प्रत्याशियों को मिले वोट
आजाद उम्मीदवार तलाकौर गांव के गुरबीर सिंह चिन्ना : 2307
पंथक दल से हड़तान गांव के जोबनजीत : 2184
आजाद उम्मीदवार से सरस्वतीनगर के हरपाल सिंह : 253 मत मिले
वार्ड नौ में प्रत्याशियों को मिले वोट
पंथक दल से जोगा सिंह : 2080 मत मिले
शिरोमणि अकाली दल (आजाद) से मंडेबर के सुखविंद्र सिंह : 1041 मत मिले
हरियाणा सिख पंथक दल के कर्मजीत सिंह : 1346 मत मिले
सिख समाज संस्था से सतविंद्र पाल सिंह चावला : 807 मत मिले
आजाद भूपिंद्र सिंह : 1805 मत मिले
वार्ड 10 में प्रत्याशियों को मिले वोट
हरियाणा सिख पंथक दल के प्रदेश प्रभारी बलदेव सिंह कायमपुर : 2236
आजाद मनमोहन सिंह बलौली : 1989
झिंडा ग्रुप से दलजीत सिंह बाजवा : 1489
आजाद हरप्रीत सिंह बलौली : 1395
सिख समाज संस्था के गुरमेल सिंह मानीपुर : 13
कुल मतदाता : 29246



पुरुष मतदाता : 14417



महिला मतदाता : 14829



कुल वार्ड : 3



कुल प्रत्याशी : 13



कुल बूथ : 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed