{"_id":"69275bbc53e56d57830bd03a","slug":"salon-operator-hanged-himself-from-a-trap-made-by-mothers-chunni-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147362-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सैलून संचालक ने मां की चुन्नी के बनाए फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सैलून संचालक ने मां की चुन्नी के बनाए फंदे से लटक कर दी जान
Thu, 27 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जोगिंद्र नगर में सैलून संचालक सुनील ने मंगलवार को रात करीब दस बजे घर के कमरे में आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना गांधीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सुनील की नाई की कॉलोनी में ही नाई की दुकान है। परिजनों के अनुसार सुनील कई दिनों से मानसिक परेशान था।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात सुनील खाना खाकर घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया था। किसी काम के लिए परिजनों से सुनील के मोबाइल फोन पर कॉल किया, पर उसने कॉल नहीं उठाया। कई बार कॉल करने पर भी सुनील ने नहीं उठाए तो पिता ने ऊपर जाकर कमरे में देखा तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी सुनील ने जवाब नहीं किया तो परिवार के लोगों ने मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। तब परिजनों ने कमरे में देखा कि सुनील मां की चुन्नी से बनाए फंदे से पंखे पर लटका है। परिजनों ने सुनील को फंदे से नीचे उतार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी जुल्फान अली ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, जिसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए जांच की जा रही है।