{"_id":"68a37c116caa694dfa020618","slug":"rural-chowkidars-protested-and-shouted-slogans-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142432-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ग्रामीण चौकीदारों ने रोष प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ग्रामीण चौकीदारों ने रोष प्रदर्शन कर की नारेबाजी
Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रोष प्रकट करते ग्रामीण चौकीदार सभा के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक सोमवार को जगाधरी अनाज मंडी में हुई। जिला प्रधान सुशील के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान चौकीदारों की मांगों व समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
राज्य प्रधान मदन कालड़ा ने कहा कि संगठन की ओर से सरकार को कई बार पत्र देकर वार्ता के लिए समय मांगा गया है। परंतु वार्ता के लिए सरकार की ओर से कोई न्योता नहीं दिया गया है। जिससे प्रदेशभर के चौकीदारों में सरकार के प्रति भारी रोष है। राज्य कमेटी के निर्णयानुसार डीसी को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नाम ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन में जल्द से जल्द सभा के प्रतिनिधिमंडल की चंडीगढ़ में वार्ता का समय निर्धारित करने की मांग की गई है। जिससे वार्ता में मांगों व समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से वार्ता के लिए समय नहीं दिया गया तो सभा के बैनर तले सभी चौकीदार 18 सितंबर को पानीपत मतलौडा में मंत्री कृष्णलाल पंवार के निवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
सरकार से मांग है कि चौकीदारों को चौथे श्रेणी के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम वेतन 26,000 हजार रुपये दिया जाए। हर माह की सात तारीख तक मानदेय दिया जाए। सेवानिवृत्त चौकीदारों को सम्मानित राशि दो लाख तुरंत दी जाए। चौकीदारों को ईएसआई स्वास्थ्य लाभ से जोड़ा जाए। अकस्मात मृत्यु पर आश्रित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। जिलों में सालाना बजट एक मुश्त दिया जाए। गांव में जनसंख्या बढ़ोतरी के तहत विधिवत नए पद सृजित किए जाएं। इस दौरान चौकीदारों ने जमकर नारेबाजी की। बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।