{"_id":"6aaeec44fae1689e7f0620a1","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163154-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक से 1.24 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक से 1.24 लाख रुपये की साइबर ठगी
Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर ठग ने बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बनकर युवक से 1.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलिक रायपुर सनोड़ निवासी 27 वर्षीय हनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी देने के बहाने उनको बातचीत में उलझा लिया।
शिकायत के अनुसार ठग ने महज आधे घंटे के भीतर खाते से 1.24 लाख रुपये निकाल लिए। रकम निकलने का संदेश आने पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और रुपये के लेन-देन से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।