{"_id":"6aaeeb5bf257e9968c06bbd9","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163164-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 20 Sep 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में दुर्गा धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खदरी गांव निवासी संगम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दोस्त गांव के ही गुरमीत बाइक पर जा रहे थे। जब वे दुर्गा धर्म कांटा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल गुरमीत को अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जगाधरी शहर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। आरोपी चालक की पहचान होने पर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।