{"_id":"6af61c0488851880fb0b3280","slug":"rs-7100-will-have-to-be-returned-upon-the-provision-of-a-second-uniform-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166011-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दूसरी यूनिफॉर्म देने पर लौटाने होंगे 7100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दूसरी यूनिफॉर्म देने पर लौटाने होंगे 7100 रुपये
Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म पसंद के अनुसार न मिलने और दुकानदार की ओर से उसे बदलने या पैसे लौटाने से इन्कार करने के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है। फोरम ने सेवा में कमी का दोषी मानते हुए दुकानदार को 7100 रुपये देने के आदेश दिया है।
इस रकम में यूनिफॉर्म की कीमत 1600 रुपये लौटाने के साथ मानसिक प्रताड़ना और मुकदमेबाजी के खर्च के रूप में 5500 रुपये शामिल हैं दुकानदार को आयोग ने इसके लिए 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। तय अवधि में भुगतान नहीं करने पर नौ प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी देना होगा।
अमरपुरी कॉलोनी, ससौली रोड निवासी रविंद्र कुमार ने 30 अक्तूबर 2025 को वर्कशॉप रोड स्थित दीपक गारमेंट्स एंड स्कूल यूनिफॉर्म से बच्चों के लिए एक पैंट, एक ब्लेजर और पांच जोड़ी जुराबें खरीदी थीं। इसके लिए उन्होंने दुकानदार को 1600 रुपये का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार घर पहुंचकर जब उन्होंने सामान का बैग खोला तो उसमें रखे कपड़े पसंद किए गए कपड़ों से अलग थे और उनकी हालत भी खराब थी। आरोप था कि दुकानदार ने कपड़ों को पहले से ही काटकर छोटा किया हुआ था। रविंद्र के अनुसार उसी दिन सामान बदलवाने के लिए दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकानदार ने न तो सामान बदलने और न ही पैसे लौटाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदार पर दुर्व्यवहार करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने 31 अक्तूबर को दुकानदार को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आखिरकार 26 नवंबर 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। सुनवाई के दौरान दुकानदार ने दलील दी कि खरीदारी का बिल किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है।
हालांकि आयोग ने इस तकनीकी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया। सुनवाई के दौरान आयोग ने कपड़ों का निरीक्षण किया तो ब्लेजर के कफ और नीचे की लंबाई तथा पैंट की लंबाई अंदर से काटकर छोटी की हुई मिली। इसके अलावा पांचों जोड़ी जुराबें भी एक ही साइज की थीं, जबकि बच्चों की कक्षाएं अलग-अलग थीं।