{"_id":"6af61ccca2b4e1f0c0080672","slug":"the-prajapati-community-enraged-by-the-demolition-of-pillars-staged-a-protest-and-raised-slogan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166032-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिलर तोड़े तो भड़के प्रजापति समाज ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिलर तोड़े तो भड़के प्रजापति समाज ने की नारेबाजी
Fri, 13 Nov 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के विरूद्ध नारेबाजी कर रोष प्रकट करते समाज के लोग। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के कुम्हार मोहल्ला स्थित दक्ष प्रजापति धर्मशाला के पास सदस्यों की ओर से लगाए गए पिलरों को नगर पालिका कर्मचारियों ने तोड़ दिया। इस कार्रवाई से प्रजापति समाज के लोग भड़क उठे। उन्होंने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जमीन पर मालिकाना हक को लेकर धर्मशाला के सदस्यों और नगरपालिका के बीच विवाद गहरा गया है।
धर्मशाला प्रधान देशराज प्रजापत सहित रामकुमार, अशोक कुमार, सोनू, देवी चंद, दीपक कुमार, रणजीत सिंह, प्रवीण कुमार और अन्य सदस्यों ने बताया कि धर्मशाला उनकी भूमि पर बनी हुई है। उन्होंने अपनी जमीन में से कुछ हिस्सा पार्किंग और आने-जाने के लिए छोड़ा हुआ है। धर्मशाला के सदस्यों के अनुसार, गली के निर्माण का खर्च भी उन्होंने ही उठाया था। गली के ऊपर शेड लगाने के लिए पिलर लगाए गए थे, जिन्हें नगरपालिका ने तोड़ दिया।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि नगरपालिका जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि भूमि विवाद को लेकर वे तीन बार अदालत से केस जीत चुके हैं और मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने नगरपालिका से जमीन संबंधी दस्तावेज पेश करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं समाजसेवी सतीश बठला ने दावा किया कि धर्मशाला ने कस्टोडियन की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उनके पास जमीन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि जिस जगह पर धर्मशाला के सदस्य अपना कब्जा बता रहे हैं, वह आम लोगों के आवागमन के लिए छोड़ी गई गली है। सार्वजनिक रास्ते में पिलर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इस संबंध में शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यदि धर्मशाला सदस्यों के पास जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज हैं तो वे पेश करें।