फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rotary Club organized mass marriage of 13 girls

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब ने करवाया 13 कन्याओं का सामूहिक विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club organized mass marriage of 13 girls
जगाधरी। रोटरी क्लब की आरे से रविवार को नौवां वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया गया। इस कार्यक्रम में आर्थिक कमजोर परिवार की 13 बेटियों का विवाह करवाया गया। विवाह के दौरान नवदंपती को जीवन उपयोगी वस्तुएं उपहार में दी गई। कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैलेस में कन्याओं की शादी करवाई गई। सह-अध्यक्ष रोटेरियन विभोर पाहुजा ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक 120 बेटियों का घर बसाया जा चुका है।
विज्ञापन

क्लब प्रधान रोटेरियन करण बिंदलिश ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन शुरू करने के लिए फ्रिज, पलंग, अलमारी, कूलर, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन, मिक्सर सहित आवश्यक घरेलू सामान दिया गया। क्लब सचिव रोटेरियन अपूर्वा सिंह गोयल ने बताया कि बरात का स्वागत सहित अन्य सभी कार्य क्लब की ओर से करवाए गए। इस दौरान सुबह नाश्ता और दोपहर को भोजन करवाया गया। कार्यक्रम कन्याओं की विदाई से संपन्न हुआ। पूर्व प्रधान रोटेरियन पंकज मलिक ने सभी को क्लब की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी को सही दिशा दिखाते हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट के पूर्व गवर्नर सुभाष गर्ग, प्रवीण और सतीश सलूजा ने कन्यादान किया। डॉ. ऋतु मागो ने नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस दौरान सह-गवर्नर रविंद्र अग्रवाल, सुमित गुप्ता, राजन सपरा, अरविंद गुप्ता, संजय पाहुजा, सुमित छाबड़ा, विक्रम बाली, रजत गुलाटी, राजेश नैय्यर, महेश ग्रोवर, रोहन गुप्ता, चिराग विनायक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed