फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways buses from 10 districts will be used for PM Modi's rally

Yamuna Nagar News: पीएम मोदी की रैली में लगेंगी 10 जिलों की रोडवेज बसें

Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses from 10 districts will be used for PM Modi's rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल गांव में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए रोडवेज ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। रैली स्थल तक लोगों को लाने के लिए यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद व पलवल जिलों की 1800 बसों को इंतजाम किया गया है। जिनमें करीब 35 से 40 हजार लोग बसों के माध्यम से रैली में पहुंचेंगे।
बसों में इन जिलों के लोगों को लाने और ले जाने की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। बसों के अंदर पानी के कैंपर भी रखे जाएंगे। इतना ही नहीं 14 अप्रैल को होने वाली रैली को देखते हुए कर्मचारियों को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन

हालांकि रैली को लेकर रोडवेज की तरफ से जनता को लाने और ले जाने के लिए प्रबंध किए गए हैं, वहीं 14 अप्रैल को रैली के दिन रोडवेज की बस सर्विस पूरी तरह से प्रभावित रह सकती है। ऐसे में उस दिन यात्रियों को अपने या अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। रैली के चलते रूटों पर बसों की संख्या कम रहेगी, ऐसे में यात्रियों को अभी से सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि 10 जिलों की बसें रैली के लिए लगाई गई हैं। रैली को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। रैली के लिए दिन दैनिक व अन्य गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed