{"_id":"66b00b632b34b90eee01d784","slug":"roads-jammed-during-festive-season-no-plan-for-relief-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123204-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: त्योहारी सीजन में सड़कें जाम, राहत का नहीं प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: त्योहारी सीजन में सड़कें जाम, राहत का नहीं प्लान
Mon, 05 Aug 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए न तो नगर निगम और न ही ट्रैफिक पुलिस का कोई प्लान धरातल पर नहीं दिख पाया है। वहीं तीज व रक्षाबंधन के लिए मुख्य बाजारों व मार्गों पर शहर सहित गांवों के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं।
फुटपाथ से सड़क तक दुकानदारों व रेहड़ी वालों के सामान और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। हालात ये हैं कि पांच मिनट के रास्ते पर ट्रैफिक जाम के कारण वाहन चालकों के 20-25 मिनट जाया हो रहे हैं। जाम में फंसे वाहन चालकों ने अतिक्रमण हटाने और वाहन पार्किंग की हद तय करने की मांग की।
नगर निगम के आयुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देंगे। दुकानदारों से अपील है कि सामान दुकानों के बाहर न रखें, जिससे आने-जाने वालों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
प्रमोद कांबोज का कहना है कि शहर के किसी बाजार व मार्ग पर सरकारी स्तर पर वाहन पार्किंग सुविधा नहीं है। नगर निगम की ओर से सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय करने के लिए मार्किंग की गई थी, पर वह भी मिट चुकी है। ऐसे में कई जगह आधी सड़क तक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे हैं। साथ ही काफी स्थानों पर फुटपाथ से आधी सड़क तक दुकानदारों व रेहड़ी वालों का सामान पड़ा है। इससे रास्ते संकरे हो जाते हैं।
मनीष मेहरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जीएनजी छोटी लाइन, मॉडल टाउन में जाम की सबसे ज्यादा समस्या है। इन सड़कों से निकलने में पांच मिनट ही लगते हैं, पर ट्रैफिक जाम में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। शहीद भगत सिंह चौक पर शाम के बाद पुलिस न होने पर वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट की भी परवाह नहीं रहती और चारों ओर से निकलने की जल्दबाजी में ट्रैफिक जाम कर देते हैं।
संदीप ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम के हालात रोज शाम छह से रात नौ बजे तक बन रहे हैं। इसके एक ओर वर्कशॉप रोड पर पेपर मिल गेट तो दूसरी ओर रेलवे रोड पर नगर निगम दफ्तर तक वाहनों की लंबी कतार दिखती है। यही हालत नगर निगम दफ्तर से गीता भवन मंदिर, आनंद मार्केट, महावीर चौक, स्टेशन चौक व पुराना रादौर रोड तक हैं। ट्रैफिक जाम की ज्यादा स्थिति शनिवार व रविवार की शाम बनती है।
गुरविंद्र सिंह ने बताया कि हालात जगजाहिर होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि त्योहारी सीजन के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के साथ सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय की जानी चाहिए। अभी तीज व रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी के लिए शहर व गांवाें के लोग बाजार पहुंच रहे हैं, जिन्हें अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ रहा है।