फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   road excident

पहाड़ी से टकराकर सड़क के बीच पलटा सेना के सामान से भरा ट्रक, क्लीनर की मौत

Sun, 17 Jan 2016 12:08 AM IST
यमुनानगर ब्यूराो
यमुनानगर ब्यूराो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 नेशनल हाईवे 73ए पर ताजेवाला नाका के पास जयपुर से सेना के लिए किरयाने का सामान लेकर देहरादून जा रहा ट्रक सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर सड़क के बीच पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार क्लीनर की मौत हो गई, वहीं ट्रक चालक घायल अवस्था में ही मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मामले में अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर से सेना के लिए करियाने का सामान लेकर ट्रक देहरादून जा रहा था। ताजेवाला चांदसौत बेरियर के नजदीक पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। बैरियर के नजदीक स्थित ढाबे पर खाना खा रहे कई लोगों ने तुरंत दौड़ कर ड्राईवर व कंडक्टर को बाहर निकाला। ढ़ाबा संचालक देव दत्त कश्यप ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 11.30 के लगभग हुआ। उन्होंने घायलों को निकालकर तुरंत इसकी सूचना थाना खिजराबाद पुलिस को दी।
विज्ञापन


 घायल ट्रक चालक ट्रक से बाहर आते ही खेतों के रास्ते भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हिमाचल के गांव गौंदपुर निवासी जरनैल (35) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद आने से हादसा होने की संभावना :
देवदत्त कश्यप ने बताया कि जयपुर से पांच ट्रक माल लेकर देहरादून के लिए निकले थे। ये ट्रक सबसे आगे था। माना जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना हुई है। थाना खिजराबाद एसएचओ बरखा राम ने घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो : 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed