{"_id":"6927429f5cfce55737078a8e","slug":"road-accidents-due-to-lack-of-blinkers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147385-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ब्लिंकर न होने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ब्लिंकर न होने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाएं
Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिना बलिंकर के वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ सांगीपुर नाके का जुड़वा पुल।संवाद
रादौर। रादौर में डिवाइडर पर कही भी ब्लिंकर न लगे होने के कारण आए दिन शहर में सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं एसके रोड पर सांगीपुर नाके के पास बने जुड़वा पुल पर भी कोई ब्लिंकर न होने के कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
शहर निवासी राजेश, सुरेश, सतीश, संदीप, राजीव आदि ने बताया कि शहर में एसके रोड पर छोटा बांस में डिवाइडर पर कोई भी ब्लिंकर नहीं है। जिससे रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर नजर नहीं आता और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। यही हाल शहर में गोल्डी ढाबे के सामने बने डिवाइडर का है। जहां डिवाइडर की शुरुआत पर कोई ब्लिंकर नहीं है। वहीं सांगीपुर नाके के पुल पर भी कोई ब्लिंकर नहीं है। विभाग की लापरवाही के कारण लोग सड़क दुर्घटनाओं की बलि चढ़ रहे है। उनकी मांग है कि शहर व क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द एसके रोड के डिवाइडरों पर ब्लिंकर लगाने की व्यवस्था की जाये। इस बारे विभाग के जेई विशाल सिंगला ने बताया कि जल्द ही अधिकारियों से बात करके वह शहर में एसके रोड पर ब्लिंकर लगवाने की व्यवस्था करेंगे।