{"_id":"665531a5a2c29c763c017a27","slug":"rising-temperature-in-dharamnagari-has-created-havoc-there-is-no-hope-of-relief-yet-yamuna-nagar-news-c-45-1-kur1002-118765-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धर्मनगरी में चढ़ते तापमान ने किया बेहाल, अभी राहत के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धर्मनगरी में चढ़ते तापमान ने किया बेहाल, अभी राहत के नहीं आसार
Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौतपा में बढ़ते तापमान और आसमान से बरस रही झुलसाने वाली आग के कारण शहरवासी बेहाल हैं। स्थिति यह है कि धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं दिन में चलने वाली लू भी लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून तक नौतपा का असर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोगों से आवश्यक एहतियात बरतने और आवश्यक नहीं होने पर घर से न निकलने की अपील की है।
शहर से देहात तक भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। सुबह से ही क्षेत्र में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ लू से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा नजर आ रहा है। नौतपा के ताप से बचने के लिए लोगों को ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को भी पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे पर्यटक पेड़ों की छाया का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाते दिखाए दिए। जबकि सड़कों से गुजर रहे राहगीर मुंह पर कपड़ा ढके नजर आए।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि नौतपा के चलते अब गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय सफर करने से परहेज करना चाहिए, जबकि किसानों को अपनी फसलों को सूखे से बचाने के लिए सुबह और शाम दोनों समय सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा संभावित तापमान (सेल्सियस में)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिन-- -- -- -- -- - अधिकतम-- न्यूनतम
मंगलवार-- -- -- -- 46-- -- -- -- -- -- 28
बुधवार-- -- -- -- -- 46-- -- -- -- -- -- -29
वीरवार-- -- -- -- -- 45-- -- -- -- -- -- -29
शुक्रवार-- -- -- -- -44-- -- -- -- -- -- -- 29
शनिवार-- -- -- -- -42-- -- -- -- -- -- -- 28
विज्ञापन
शहर से देहात तक भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। सुबह से ही क्षेत्र में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ लू से लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण सड़कों और बाजारों में भी दिनभर सन्नाटा नजर आ रहा है। नौतपा के ताप से बचने के लिए लोगों को ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को भी पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे पर्यटक पेड़ों की छाया का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाते दिखाए दिए। जबकि सड़कों से गुजर रहे राहगीर मुंह पर कपड़ा ढके नजर आए।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि नौतपा के चलते अब गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय सफर करने से परहेज करना चाहिए, जबकि किसानों को अपनी फसलों को सूखे से बचाने के लिए सुबह और शाम दोनों समय सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
आगे यह रहेगा संभावित तापमान (सेल्सियस में)
दिन
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार