फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Responsibility towards the nation outweighed disability

Yamuna Nagar News: निशक्तता पर भारी दिखी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी

Sun, 06 Oct 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Responsibility towards the nation outweighed disability
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। जहां कई लोग मतदान को केवल छुट्टी का दिन मानते हैं। वहीं कुछ लोग इस दिन को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का दिन मानते हैं। यूं तो हजारों लोग मतदान करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसे ही दो मतदाता जगदीश और उनकी पत्नी समेरी हैं।
जगदीश और उनकी पत्नी समेरी शारीरिक रूप से निशक्त हैं। दोनों चलने फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे में भी दोनों केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। दोनों जब केंद्र में दाखिल हुए तो हर कोई उन्हें देखकर दंग रह गया। सभी लोग उनके जज्बे को सलाम करने लगे। जगदीश अपनी ट्राइसाइकिल पर पहुंचे और उनकी पत्नी ट्राइसाइकिल के पायदान पर बैठी थीं।
विज्ञापन

यही नहीं जगदीश ने अपनी गोद में उनका चार साल का बेटा भी बैठाया हुआ था। पूर्ण रूप से निशक्त होने के बाद भी दोनों लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने पहुंचे। पुराना हमीदा के रहने वाले जगदीश व समेरी पूर्ण रूप से निशक्त हैं। उन्हें जानकारी थी कि निशक्त लोगों की वोट प्रशासनिक अधिकारी घर पहुंचकर ले रहे हैं। परंतु उनके घर कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शनिवार को जगदीश ने ट्राइसाइकिल के पायदान पर पत्नी और गोद में बच्चे को बैठाया और मतदान केंद्र पहुंच गए। पुराना हमीदा में पानी टंकी के पास स्थित बूथ नंबर 199 पर दंपती ने वोट किया। यहां पहुंचने पर तो कतार में खड़े सभी लोग हैरान हो गए। लोगों ने उनके इस जज्बे को सलाम किया। केंद्र के बाहर लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और शुभकामनाएं दीं। इस निशक्त दंपति का यह जज्बा सभी लोगों के लिए मिसाल है। जो राष्ट्र प्रेम को अपनी शारीरिक निशक्ता से बड़ा मानते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed