फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Republic Day celebrated with pomp, students showcased their talent

Yamuna Nagar News: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp, students showcased their talent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के तमाम सरकारी, निजी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के अलावा कार्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तमाम शिक्षण स्थानों व सरकारी कार्यालयों पर शान से ध्वज फहराया गया। स्कूलों के समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि अन्य कार्यालयों पर कर्मचारियों ने कार्यक्रम किए। सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान कर ध्वज को सलामी दी।
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में 75वां गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य सतीश गर्ग ने ध्वज फहराया। एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। देशभक्ति के गीतों और जय हिंद एवं भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में निदेशिका शशि बाटला व प्राचार्या सीमा कटारिया ने ध्वज फहराया। अध्यापकों व विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कौमी तराना सारे जहां से अच्छा विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। वहीं जिला बाल कल्याण कार्यालय में जिला अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। इसके बाद बच्चों व लोगों में मिठाइयां वितरित की गई। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी और देश की अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित। इस दौरान राम अवतार, प्रोबेशन ऑफिसर दीपक कुमार, संजीव बर्मन, संदीप, अध्यापक सिल्की, ममता, बबिता, गुलब्शा, कीर्ति शर्मा, हिमांशु, संदीप और बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनसीपी कॉलेज आॅफ पॉलिटेक्निक जगाधरी में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. सचिन गुप्ता ने ध्वज फहराया। सचिव धीरज लूथरा अध्यापकों, डीवाॅक इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी, डीएमएलटी, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने ध्वज को सलामी दी। प्राचार्य ने डॉ. सचिन गुप्ता ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि विजय सिंह गोडिमान ने ध्वज फहराया। राष्ट्रीय गान से ध्वज को सलामी दी। संस्था सचिव ब्रजणल सिंह राही, डाॅ. जोगिंद्र सिंह बवेजा, नरेश गुप्ता, बृजपाल सिंह राठी, सुरेखा पाल, अमर सिंह कांबोज, देवेंद्र कुमार शर्मा, सतीश ग्रोवर, सतपाल पवार, देव चोपड़ा, हरि सिंहं टीगला, सुरेंद्र, कृषपाल, रामपाल, विक्रम बट, महेश गंभीर, मदन लाल जिंदल, किरण कांबोज, सुदेश कांबोज, दिनेश गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागल में विद्यालय प्रभारी प्रमोद कुमार अरोड़ा ने ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीरज मानिकटाहला, सुनील शर्मा, महेश गर्ग, अंग्रेज, शालू भारद्वाज, गीतांजलि, एबीआरसी कविता, रवि, श्वेता, प्रीति, रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
सरस्वती शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह हुआ। जिसमें संस्थान प्रबंधक समिति अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने संरक्षक सतीश गर्ग, सुभाष आहूजा, उप प्रधान राम गोयल, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सह सचिव सुनील पंचदेव के साथ ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यार्थियों के अंतर विद्यालय बास्केटबॉल मैत्री मैच करवाया गया। प्राचार्य सुमित जिंदल ने सभी को पर्व की बधाई दी।
गुरु नानक कॉलेज में प्राचार्य हरिंद्र सिंह कंग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स ने मार्च पास्ट से ध्वज को सलामी दी। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बहल, डॉ. ज्ञान भूषण, एनसीसी केयरटेकर डॉ. जोशप्रीत सिंह, रविता सैनी की देखरेख में परेड हुई।
महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में प्राचार्य पीके वाजपेयी ने ध्वज फहराया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर ध्वज को सलामी दी। वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में गणतंत्र दिवस पर मुख्यातिथि जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यक्रम अधिकारी विजय मेहता ने ध्वज फहराया। जबकि वशिष्ठ अतिथि सुनेहा रहीं। मुख्याध्यापिका मनीषा शर्मा, शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमारी, हरिश्चंद्र, अलका, मीना, सोनिया, गीता, निशा, वंदना सहित अन्य उपस्थित रहे।
75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला बार एसोसिएशन जगाधरी में समारोह हुआ। जिसमें जिला एंव सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल ने ध्वज फहराया। प्रधान अरुण ढांडा एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी ने राष्ट्रीय गान गाया। बता दें कि न्यायिक परिसर में 65 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना पिछले वर्ष की गई थी। इस दौरान उप प्रधान रविंद्र सिंह संधू, सह सचिव शानू शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सैनी, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह रझेड़ी, पूर्व प्रधान पवन कुमार पूनिया, कंवरभान मेहता, दिनेश सिंह चौहान, जसमेर राणा, सुखमिंद्र सिंह कालिया, अश्वनी भारद्वाज व अन्य उपस्थित रहे।

नगर निगम कार्यालय में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मार्च पास्ट कर फायर बिग्रेड कर्मियों ने ध्वज को सलामी दी। सभी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रीय गान किया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस हमारे ऐसे राष्ट्रीय पर्व है, जिन्हें पूरा भारत देश मिलकर मनाता है। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीएसआई हरजीत सिंह, जेई मोनी, जेई नरेंद्र, सिमरन सिंह, अमर सिंह, एसआई सुशील आदि मौजूद रहे। वहीं नगर निगम कार्यालय जगाधरी में उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, जेई प्रदीप, जेई गगन संधु सहित सभी अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed