फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Remembering the sacrifices of revolutionary Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifices of revolutionary Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev
शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिलेभर में बुधवार को महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहीदी दिवस सम्मान पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम किए गए। कई संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। तो कहीं स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों सहित तमाम सामाजिक, कर्मचारी व अन्य संगठनों ने कार्यक्रम कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कई जगह सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, अस्पताल में फल वितरण इत्यादि सामाजिक कार्यक्रम करवाए गए। जिला प्रशासन की ओर से शहीदी दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने सदैव देशहित में कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन

महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर चैलेंज यूथ क्लब की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। जिसके तहत सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान कर देश व समाजहित में कार्य करने का प्रण लिया। यहां कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षाविद् डॉ. बी मदन मोहन ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेता शहीदों के सम्मान कार्यक्रम में फोटो उतरवाने पर तो आगे रहते हैं, लेकिन उनके बताए मार्ग पर चलने से परहेज करते हैं। क्लब की ओर से यह आठवां रक्तदान शिविर लगाया गया है। शिविर में मुख्यातिथि समाजसेवी एवं चिकित्सक अशोक गर्ग रहे। इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य आरसी गुप्ता, डॉ. रजनी, ध्रुव अरोड़ा, प्रवीण छाबड़ा, परविंद्र सिंह, राम लखन, प्रो. रोहित, श्याम सुंदर ,रोशन लाल, वीरेंद्र त्यागी, राहुल कुमार, अध्यापक सुखविंद्र व सुनील ढल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रादौर : इंकलाब मंदिर में बुधवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान वीर शहीदों की आत्मिक शांति और राष्ट्र शांति सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने हवन किया। आम आदमी पार्टी के नेता सतीश शर्मा धौडंग, कपिल पंडित करहेड़ा, सलिंद्र जुब्बल, मनोज, पारस व अन्यों ने हवन में आहुति दी। यहां मंदिर संस्थापक प्रधान अधिवक्ता वरयाम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंदिर सैनिटाइज किया। वरयाम सिंह ने बताया कि देश की आजादी के लिए 23 मार्च 1931 को क्रांतिकारी भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव ने बलिदान दिया था। तीनों वीर क्रांतिकारी संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा युवा मंडल की ओर से बुधवार को शहीदी दिवस सैनी फार्म बुबका रोड में मनाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर मेयर मदन चौहान व मंडल प्रभारी जगदीश बब्बर वशिष्ठ अतिथि शिरकत की। मदन चौहान व युवा जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज ने तीनों महान क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुनील कुमार अंटावा, मोहित अंटावा, कर्ण सिकंदरा, सागर, राहुल, रवि, वीणु, नितिन, तनुज, आकाश ने युवा मोर्चा की सदस्यता ली। अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा मक्की व सतीश सैनी ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, धनपत सैनी, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, बलराम सांगीपुर, सतीश धौलरा, विक्रम वाल्मीकि, महेंद्र नागल, दीपक कांबोज, सुशील बत्रा, पार्षद भगवत दयाल कटारिया आदि मौजूद रहे।
रक्तदान करके भी की जा सकती है देश की सेवा : डीसी
यमुनानगर। महासंगम सेवा समिति की ओर शहीदी दिवस पर में चांदपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में डीसी पार्थ गुप्ता ने मुख्यातिथि रहे। उन्होंने शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलित करके चित्र पुष्प अर्पित किए। डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि बहुत कम लोग हैं, जो समाज के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेवारी समझते हैं। रक्तदान शिविर लगाना आज के समय का सबसे पुनीत कार्य है। अन्य लोगों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। वहीं रक्तदान करने वाले समाज के सबसे बड़े दानी हैं। नियमित रक्तदान करके भी लोग देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान ही जीवन दान है, चूंकि थैलेसीमिया पीड़ितों को समय-समय पर रक्त की आपूर्ति आवश्यक है। डीसी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। महासंगम सेवा समिति के प्रधान जानी कुमार, सचिव डॉ. गौतम ने बताया कि शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
फोटो 12
शहीदों का बलिदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत
यमुनानगर। बुड़िया के भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। जिसमें क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम भाजयुमो बुड़िया मंडल अध्यक्ष अर्पण कांबोज व उनकी टीम ने करवाया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बुड़िया मंडल प्रभारी सुमित गुप्ता ने शिरकत की। गुप्ता ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। अध्यक्षता बुड़िया मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर ने की। संचालन मंडल महामंत्री गौरव भाटिया ने किया। मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित चौहान, अमरनाथ धीमान, शेर सिंह नंबरदार, मंदीप कंधेला, नीरज, अशोक चनेटी, कमल कश्मीरगढ़, गुरमीत सिंह, मेघनाथ, वंशज कांबोज सहित अन्य उपस्थित रहे।
फोटो:- 17
शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन
रादौर। शहीदी दिवस रोटरी क्लब व पार्क एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शहर में शहीदी दिवस मनाया गया। रोटरी क्लब प्रधान डॉ. एससी सैनी व पार्क एसोसिएशन प्रधान देवीदयाल अरोड़ा के नेतृत्व लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के कारण ही आजादी मिली है। इसकी रक्षा करना हमारा राष्ट्रीय व नैतिक धर्म व कर्म है। मौके पर मोहनलाल अरोड़ा, मंजीत सिंह पंजेटा, विनोद पुजारा, समय सिंह सांगवान, दर्शनलाल, मूलराज, धर्मपाल वर्मा, कर्मवीर खुर्दबन, श्रीराम बंसल, योगेश गुप्ता, कैप्टन मनीष चौधरी, डीपी सिंगला, कुलदीप शर्मा, संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
फोटो:- 18
विद्यार्थियों ने मौन रख दी शहीदों को श्रद्धांजलि
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को शहीदी दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल, स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों ने शहीदों को नमन किया। शहीदों की याद में विद्यार्थियों ने देश भक्ति कविता और गीत प्रस्तुत किए। डॉ. सुदेश बंसल ने विद्यार्थियों ने शहीदी दिवस के बारे बताया। इस दौरान विशा कांबोज, अरुणा शर्मा, निशा सलूजा, सोनिया कांबोज, रिज्जू कांबोज, रजनीश, हर्षिता, नेहा सिंगला, मीनाक्षी, रोमा कांबोज व अन्य उपस्थित रहे।

फोटो- 19
शहीदों से शिक्षा लेकर देशहित में करें काम
रादौर। शहीद भगत सिंह मोर्चा की ओर से बुधवार को गांव हरनौल में शहीदी दिवस मनाया गया। मोर्चा अध्यक्ष रणधीर चौधरी के नेतृत्व में सदस्यों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को पुष्प अर्पित कर नमन किया। यहां मोर्चा अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने कहा कि शहीदों के कारण ही देश आजाद हुआ है। हमें उन शहीदों की कुर्बानी से शिक्षा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान मोर्चा उपाध्यक्ष इंदराज मथाना, इंद्रजीत सिंह, सुरेश, सतनाम सिंह, गुरचरण सिंह रोड छप्पर, धनप्रकाश त्यागी, शैरी आदि मौजूद रहे।
फोटो- 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed