फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   remand, rasian women, fraud

युवक का रिमांड पूरा, पुलिस बरामद नहीं कर पाई डॉलर

Tue, 30 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
remand, rasian women, fraud
रशियन महिला से ठगी करने का आरोपी दीपक (फाइल फोटो) - फोटो : YAMUNA NAGAR
रशियन (रूस) महिला से 14606 डॉलर और मोबाइल ठगने वाले आरोपी दीपक को रिमांड पर लिए हुए सोमवार को तीन दिन बीत गए। लेकिन पुलिस आरोपी दीपक से डॉलर की बरामदगी नहीं कर पाई। हालांकि आरोपी से पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव का दावा है कि मंगलवार को आरोपी दीपक का रिमांड पूरा होगा। बुधवार को उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे डॉलर बरामद कर लिए जाएंगे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में आरोपी संदीप जेल में है।
विज्ञापन

सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि रशियन महिला के साथ छीना झपटी व ठगी के मामले में आरोपी दीपक से चार दिन के रिमांड पर दौरान पुलिस उन स्थानों पर छापेमारी कर रही है, जिन स्थानों पर रशियन युवती को रखा गया था। युवती को पंचकूला व जीरकपुर के होटलों में रखा गया था। पुलिस वहां जाकर विभिन्न स्तर से जांच करेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपी दीपक व संदीप के घर पर रेड कर रही है। आरोपी से रिमांड के दौरान डॉलर बरामद कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि रशियन महिला के ब्यान करवाने के लिए उसे कोर्ट में भी लेकर आ सकती है। फिलहाल महिला शारीरिक व मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पूछताछ में आरोपी दीपक के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ये है मामला : 24 जुलाई को रशियन महिला टीटोवा को उसका सोशल मीडिया पर दोस्त बना दीपक उसे जगाधरी की सावनपुरी कॉलोनी में छोड़कर अपने दोस्त संदीप के साथ फरार हो गया था। जाते समय आरोपी उससे डॉलर से भरा बैग व मोबाइल भी ले गया था। सावनपुरी कॉलोनी निवासी नौवीं कक्षा के छात्र ईशान महिला को अपने घर ले गया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस महिला को रशियन एेंबेंसी में ले गई। जहां पर उसकी भाषा का ट्रांसलेट कर समझा गया। महिला ने अपने बयानों में बताया कि वह रशिया की रहने वाली है। उसका नाम टिटोवा ऐलन है। उसकी सोशल मीडिया के जरिये पंचकूला के रतेवाला निवासी दीपक के साथ दोस्ती हुई थी। शादी करने के लिए उसने उसे इंडिया बुलाया। जिसके बाद वह 18 जुलाई को दिल्ली आ गई और उसके बाद वह पंचकूला व जिरकपुर अलग-अलग होटलों में रही। 24 जुलाई को दीपक उसे किराए की कार में अपने साथ यहां लेकर जगाधरी आया। इस दौरान दीपक उसके पास से 14606 डॉलर से भरा बैग व मोबाइल ले लिया। आरोपी उसे सावनपुरी कॉलोनी में छोड़ पीछे से बाइक पर आए अपने दोस्त संदीप के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक व उसके दोस्त संदीप पर केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक चार दिन के रिमांड पर है। मंगलवार को उसका रिमांड खत्म होगा। जबकि संदीप को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed