फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from potholes on the stretch from Jhanda Chowk to Vyaspur Road

Yamuna Nagar News: झंडा चौक से व्यासपुर रोड तक गड्ढों से मिलेगी निजात

Tue, 09 Jun 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Relief from potholes on the stretch from Jhanda Chowk to Vyaspur Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के व्यस्तम मार्गों में शामिल झंडा चौक से व्यासपुर रोड तक की सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। नगर निगम की ओर से करीब 1.94 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। काम पूरा होने पर लोगों को गड्ढों से राहत मिलेगी।
लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बर्तन बाजार की भी यह प्रमुख सड़क हैं। वर्तमान में सड़क कई स्थानों से उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात भी प्रभावित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। इसी सड़क पर जगाधरी नगर निगम कार्यालय स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आसपास कई स्कूल, दुकानें, शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण की योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार आएगा।
नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। झंडा चौक से व्यासपुर रोड तक की सड़क लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रही थी। अब इसके निर्माण पर 1.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed